Last Updated:
Purnia Ayachi Hospital Army Free Treatment : पूर्णिया के अयाची हॉस्पिटल के डॉ. दिनकर मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर सेना और उनके परिवार के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था शुरू की है, जिसे वे जीवनभर निभाएंगे.
पूर्णिया : कहते हैं कि अगर आपके अंदर देश सेवा करने की भावना है तो आप किसी भी तरह लोगों की सेवा कर सकते हैं. चाहे वह आप अपनी सेवा काम या अन्य कई साधन से भी जुड़ते हुए देश की सेवा कर सकते हैं. दरअसल, ऐसा ही देश भक्ति का जुनून पूर्णिया के अयाची हॉस्पिटल के डॉ. दिनकर मिश्रा में देखने को मिला. आइये जानते हैं कि वह कैसे देश की सेवा कर रहे हैं.
डॉ. दिनकर मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को देखने के बाद उन्होंने अपने इस अस्पताल के कई रूल रेगुलेशन ही बदल दिया. उन्होंने बताया कि उनका हास्पिटल पूर्णिया के लाइन बाजार बिहार टॉकीज रोड स्थित है. इस अस्पताल का नाम अयाची हॉस्पिटल है. वह इसके निदेशक और डॉक्टर भी हैं.
लोकल 18 से बातचीत में डॉ. दिनकर मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय उनकी रूह तक कांप गई थी. जिसके बाद उनके मन में देश सेवा करने का ऐसा ख्याल आया कि उन्होंने अपने इस अस्पताल में सेना और सेना के परिवार वालों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा कर दी. इतना ही नहीं, इस अस्पताल में इलाज के साथ डॉक्टरी फीस एवं दवाइयां सहित जांच की सभी सुविधाएं सेना में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति सेना के परिवारों को आसानी से मिल रही है.
डॉ. दिनकर मिश्रा ने कहा कि वह अपनी जिंदगी भर देश सेवा के लिए एक छोटा सा अर्पण किए हैं .वहीं, इस अर्पण में वह अपने इस अयाची हॉस्पिटल में सेना में कार्यरत जवान या उनके खास परिवार या सेवा में सेवानिवृत हो चुके जवान या उनके परिवार अगर इस अस्पताल में अपना इलाज करवाने आएंगे तो उन्हें एक भी रुपए नहीं चुकाने पड़ेंगे. उनके इस अस्पताल में सेना और उनके परिवार के लिए मुफ्त व्यवस्था की गई है.
जिंदगी भर सेना का करेंगे मुफ्त इलाज
उन्होंने कहा कि यह उनका देश हित के लिए छोटा सा अर्पण है. साथ ही साथ वह कहते हैं कि आज हम लोग चैन की नींद और आराम की जिंदगी उन्हें सेना की बदौलत जी रहे हैं. सेना के जवान बॉर्डर पर रहकर देशवासियों की रक्षा करते हैं. वह अपनी जान को हथेली पर लेकर हमारी रक्षा करते हैं. ऐसे में हम अगर उनके लिए कुछ छोटी सी सेवा करें तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी. यह उनका पहला फर्ज है. उन्होंने कहा कि वह अपने जीते जी इस अस्पताल में सेना से जुड़े लोगों का मुफ्त इलाज करते रहेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.