Last Updated:
Gaya Nasreen Bihar Inter Arts Topper 2026: कमाल की नासरीन! पिता कपड़ों पर रफू कर परिवार पालते हैं. बेटी ने अपनी मेहनत से कामयाबी का नया लिबास बुन दिया. आर्थिक तंगी के कारण गांव के ही सरकारी स्कूल (बोरवल) से पढ़ाई करने को मजबूर नसरीन ने इंटर आर्ट्स में 95.40% अंक लाकर पूरे बिहार को चौंका दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Bihar Board 12th Result 2026 जारी कर दिया गया है. एक तरफ जहां समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंकों के साथ साइंस की स्ट्रीम में राज्य भर में टॉप किया है. वहीं 479 अंकों के साथ गया की निशु कुमारी ने आर्ट्स में और 480 अंकों के साथ पटना की अदिति कुमारी ने कॉमर्स की स्ट्रीम में राज्य भर में टॉप किया है.
वहीं बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा 02 प्रखंड के बोरवल गांव की रहने वाली नासरीन प्रवीण ने 477 अंकों के साथ, 95.40 प्रतिशत अंक लाते हुए आर्ट्स की स्ट्रीम में सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
बताते चलें कि नासरीन बगहा 02 प्रखंड के बोरवल गांव निवासी अब्दुल्ला अंसारी की बेटी हैं. अब्दुल्लाह दिल्ली रहकर सिलाई का काम करते हैं. जिससे परिवार का भरण पोषण चलता है. परिवार में कुल 7 सदस्य हैं, जिनमें अब्दुल्लाह, उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लोकल 18 से बात करते हुए नासरीन बताती हैं कि उन्होंने गांव के ही +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरवल से अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी की है. परिवार की स्थिति बेहतर न होने की वजह से उन्हें बाहर जाकर पढ़ने का मौका नहीं मिला. जिसकी वजह से उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरवल से ही +2 करने का फैसला किया.
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरवल के प्रधानाचार्य अरविंद उरांव बताते हैं कि नासरीन पढ़ना चाहती है. वह शुरू से एक मेधावी छात्रा रही है. घर की गरीबी की वजह से उसे बहुत अच्छा अवसर तो नहीं मिला, लेकिन उसने बीहड़ स्थिति में भी खुद का रास्ता तैयार कर लिया.
बकौल अरविंद, नासरीन ने आर्ट्स की शाखा में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और जियोग्राफी का चयन कर लैंग्वेज में उर्दू और हिंदी को चुना था. अपनी जी तोड़ मेहनत के दम पर उसने हिस्ट्री में 99, पॉलिटिकल साइंस में 96, जियोग्राफी में 95, उर्दू में 97 और हिंदी में 90 अंक लाते हुए कुल 477 अंकों की प्राप्ति की है.
.