Bihar Style Tisi Chutney: खाने का टेस्ट बढ़ाना है? ट्राई करें बिहार की तीसी की चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Last Updated:

Bihar Style Tisi Chutney: बिहार स्टाइल तीसी की चटनी घर पर बनाना आसान और स्वाद में लाजवाब है. मूंगफली, तिल, करी पत्ता और मसालों के मिश्रण से बनी यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाती है और ठंड में शरीर को गर्म रखती है. इसे एयरटाइट कंटेनर में लंबे समय तक रखा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bihar Style Tisi Chutney: खाने का स्वाद बढ़ाना हो तो छोटी-सी चटनी ही काफी होती है. आमतौर पर लोग टमाटर, हरी मिर्च या धनिया वाली चटनी खाते हैं, लेकिन अगर आप बिहार की खास और पौष्टिक चटनी ट्राई करें, तो इसका स्वाद आपको जरूर भाएगा. बिहार में ठंड के मौसम में तीसी की चटनी बहुत लोकप्रिय है. यह ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. तीसी की चटनी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से मिल जाती है और इसे घर पर बनाना बेहद आसान है.

एक बार इस चटनी को बना लेने के बाद आप इसे खाने के साथ हर बार इस्तेमाल कर सकते हैं. मूंगफली, तिल, करी पत्ता, लहसुन और मसालों के सही मिश्रण से बनी यह चटनी खाने को एक नया स्वाद देती है. इस आर्टिकल में हम आपको बिहार स्टाइल तीसी की चटनी बनाने की पूरी विधि बताएंगे, ताकि आप इसे घर पर आसानी से बना सकें और अपने खाने का स्वाद दोगुना कर सकें.

तीसी की चटनी बनाने की सामग्री

-तीसी – आधा कप
-करी पत्ता – आधा कप
-साबुत धनिया – 1 छोटा चम्मच
-सूखा नारियल – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
-मूंगफली – 3 से 4 चम्मच
-जीरा – 2 छोटे चम्मच
-काली मिर्च – 2 छोटे चम्मच
-लहसुन की कलियां – 5
-काला नमक – 2 छोटे चम्मच
-सफेद नमक – आधा चम्मच
-हींग – 2 से 3 चुटकी
-सफेद तिल – 2 चम्मच

तीसी की चटनी बनाने की विधि
-सबसे पहले तीसी को अच्छे से छांटकर साफ कर लें.
-एक पैन में मीडियम आंच पर तीसी को हल्का भून लें जब तक यह क्रंची न हो जाए. भूनने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
-उसी पैन में करी पत्ता डालकर 2 मिनट तक भूनें.
-अब सूखा धनिया, जीरा, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें जब तक खुशबू न आने लगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल, मूंगफली, तिल और लहसुन डालकर भी हल्का भून लें और ठंडा होने दें.
-अब ग्राइंडर में तीसी, भुनी हुई मूंगफली, तिल, करी पत्ता, भुना नारियल, नमक और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह पीस लें.
-तैयार चटनी को एयरटाइट कंटेनर में रखें. यह कई दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है.
-तीसी की चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है. इसे आप रोटी, परांठा, चावल या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

homelifestyle

खाने का टेस्ट बढ़ाना है? ट्राई करें बिहार की तीसी की चटनी, जान लें रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *