Last Updated:
Bihar Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव में अब मध्यप्रदेश का रंग भी चढ़ गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बगहा, सहरसा और सिकटा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं. उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार बदल चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास की राजनीति हो रही है.”
पटना/भोपाल. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बगहा, सहरसा और सिकटा में जोरदार रैलियां कीं. उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और कांग्रेस-महागठबंधन पर तीखे हमले बोले. डॉ. यादव ने कहा कि बिहार अब बदल चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में सम्मान दिलाया है. उन्होंने राहुल गांधी पर सेना के अपमान और भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया. सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ‘महागठबंधन’ नहीं ‘महाठगबंधन’ है. जनता को तय करना है कि वह लायक के साथ है या नालायक के साथ.
सीएम यादव ने राहुल गांधी पर विदेशों में देश का अपमान करने और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को अब अपने कर्मों का हिसाब देना होगा. जैसे श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की सौ गलतियां माफ कीं, वैसे ही अब जनता सुदर्शन चक्र उठाने वाली है.” सभा में उन्होंने राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “जिन्होंने कभी राजद प्रमुख को जेल भेजा, उनकी बेटी का नाम मीसा रखा गया. आज वही कांग्रेस के साथ खड़े हैं, यह बिहार के लिए दुर्भाग्य की बात है.”
महागठबंधन नहीं महाठगबंधन, भगवान राम के मंदिर का विरोध किया
सीएम यादव ने अपनी निजी पृष्ठभूमि का उदाहरण देते हुए कहा, “न मेरे घर में विधायक रहा, न सांसद, फिर भी भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया. यह है मोदी का सबका साथ, सबका विकास का मंत्र.” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश में अपनी प्रतिभा से अलग पहचान रखते हैं. “बिहार जो करता है, अलग करता है. यहां से निकलने वाले आईएएस, डॉक्टर और बिजनेसमैन देश का नाम रोशन करते हैं.” सभा के अंत में उन्होंने कहा कि “महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है. जिन्होंने भगवान राम के मंदिर का विरोध किया, अब वही जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं. बिहार को तय करना है कि वह धर्म और विकास के साथ रहेगा या अराजकता के साथ.”
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.