खरगोन में यहां सजा जिले का सबसे बड़ा पटाखा बाजार, ₹5 से 7000 रुपये तक की रेंज, 240 शॉट्स की खूब डिमांड

Last Updated:

Khargone Patakha Bazar: खरगोन के पटाखा बाजार में लगभग 100 से ज्यादा दुकानें हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां हर तरह के पटाखे मौजूद हैं. बाजार में इस बार कई वैरायटी हैं. जानें सब

Khargone News: दीपावली नजदीक आते ही शहर का मेला मैदान रोशनी और रौनक से जगमगाने लगा है. खरगोन में इस बार जिले का सबसे बड़ा पटाखा बाजार सज चुका है, जहां लगभग 100 से ज्यादा दुकानें लगी हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां हर तरह के पटाखे मौजूद हैं. बाजार में इस बार ‘पुष्पा’, ‘दबंग’, ‘शक्तिमान’ और ‘डायनामाइट’ जैसे नामों वाले पटाखों की भारी डिमांड है. लोग परिवार सहित खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं और सस्ते दामों में नई वैरायटी के पटाखे खरीदने को उत्साहित हैं.

खरगोन के मेला मैदान में सजे इस पटाखा बाजार में छोटे-बड़े हर वर्ग के लोगों के लिए विकल्प मौजूद हैं. दुकानदार दिनेश सागौर ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए कई नए पटाखे आए हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर पटाखा, माचिस पटाखा (बीड़ी बम) और तड़तरी जैसी कुमकुम लर शामिल हैं. हेलीकॉप्टर पटाखा उड़ने वाला पटाखा है जिसकी कीमत मात्र 10 रुपए है, जबकि माचिस पटाखा भी 10 रुपए में मिल रहा है. इसके अलावा बच्चों के लिए छोटी-बड़ी बंदूकें भी आई हैं, जिनमें माचिस की तीलियां डालकर ट्रिगर दबाने पर आवाज निकलती है. इनकी कीमत 30 से 10 रुपए तक है.

5 रुपए से 7000 तक रेंज
वहीं, बड़ों के लिए धमाकेदार पटाखों की पूरी रेंज उपलब्ध है. दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में करीब 500 से ज्यादा वैरायटी के पटाखे हैं. इनमें लसन बम, स्काई बम, 7 शॉट, 12 शॉट, 25 शॉट, रॉकेट, चकरी, अनार और रंग-बिरंगी फुलझड़ी शामिल हैं. कीमतें 5 रुपए से शुरू होकर 7000 रुपए तक जा रही हैं. खास बात यह है कि बाजार में इस बार सीजनल रेट पर बिक्री हो रही है, जिससे ग्राहक बिना मोलभाव के आसानी से खरीदारी कर रहे हैं.

1800 रुपए में एक घंटा आतिशबाजी
युवा वर्ग में इस बार बड़े साइज वाले 240 और 288 शॉट पटाखों की खूब मांग है. शुभम राठौड़ बताते हैं कि 1800 से 6 हजार रुपए कीमत के ये पटाखे एक बार जलाने के बाद करीब एक घंटे तक लगातार आसमान में रंगीन आतिशबाजी करते रहते हैं. इसी तरह ‘पुष्पा’ और ‘दबंग’ ब्रांड के पटाखे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. इसके अलावा सुतली बम, डायनामाइट और 10 हजार लर जैसे पटाखे भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खरगोन में यहां सजा जिले का सबसे बड़ा पटाखा बाजार, ₹5 से 7000 रुपये तक की रेंज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *