2026 टी20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मैच पर बड़ा अपडेट, ICC के इस फैसले के बाद पलटी मारेगा पाकिस्तान!

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने के फैसले को वापस ले सकता है. पहले बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस मामले को लेकर ICC से बातचीत के लिए तैयार है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत बनाम पाकिस्तान मैच के विषय के संबंध में आईसीसी के 2 प्रतिनिधि लाहौर पहुंचे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर मुबशीर रहमानी 8 फरवरी को लाहौर पहुंचे. उन्हें PCB ने आमंत्रित किया था, जिससे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्पन्न हुई समस्या का हल निकाला जा सके. आईसीसी का अपने प्रतिनिधियों को पाकिस्तान भेजने का निर्णय साफ दर्शाता है कि वो जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालने के पक्ष में है.

भारत-पाक मैच होने के 9% चांस

न्यूज एजेंसी IANS की एक अन्य रिपोर्ट अनुसार आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच होने की संभावना 99% है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान अपने बॉयकॉट वाले फैसले पर पलटी मार सकता है.

इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा करके बताया था कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलेगी. इस पर खूब बवाल मचा, लेकिन अभी तक इस विषय पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीधे तौर पर इस संबंध में ICC से संपर्क नहीं साधा था.

आपको याद दिला दें कि आईसीसी ने पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले पर सवाल उठाए थे. दूसरी ओर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान को चेताया था कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच ना होने के कुछ दुष्परिणाम हो सकते हैं, जिससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लिखा गया नया इतिहास, इस गेंदबाज ने करियर की पहली गेंद पर लिया विकेट

T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *