रीवा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही… महीनों पहले मर चुके शिक्षकों को ई-अटेंडेंस नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

MP News: रीवा जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ई-अटेंडेंस प्रणाली की निगरानी के दौरान विभाग ने तीन ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेज दिया, जिनका निधन कई महीने या एक वर्ष पहले हो चुका है। रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण इन मृत शिक्षकों को अनुपस्थित माना गया और तीन दिन में जवाब देने का निर्देश जारी कर दिया गया।

Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 05:31:19 PM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 05:34:57 PM (IST)

रीवा जिले में तीन मृत शिक्षकों को ई-अटेंडेंस न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

HighLights

  1. रिकॉर्ड अपडेट न होने से बड़ी गलती।
  2. नईगढ़ी क्षेत्र के तीन शिक्षक शामिल।
  3. शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: जिले के शिक्षा विभाग की लापरवाही इस कदर सामने आई है कि तीन मृत शिक्षकों को ई-अटेंडेंस न भरने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। ई-अटेंडेंस प्रणाली, जो हाल ही में सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई है, की निगरानी के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यह नोटिस जारी किया। विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट न होने के कारण मृत शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित दर्शाया गया और नियमानुसार उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

ये तीनों मामले मऊगंज के नईगढ़ी क्षेत्र से संबंधित हैं। जिन शिक्षकों को नोटिस मिला है—

  1. रामगरीब दीपांकर, बैरिया, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 12 फरवरी 2025
  2. देवता दीन आदिवासी, घसखर्रा, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 29 अप्रैल 2023
  3. छोटेलाल साकेत, दुबवा, नईगढ़ी में पदस्थ, मृत्यु: 27 मई 2025

जारी नोटिस में कहा गया है कि ई-अटेंडेंस न दर्ज करने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मृत शिक्षकों के नाम पर नोटिस जारी होने से विभाग की संवेदनहीनता और सिस्टम की खामियां उजागर हो रही हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *