सागर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीजों के बीच बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता, सुरक्षा एजेंसी को नोटिस

Last Updated:

Sagar News: सागर जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाही के कारण सुर्खियों में है. महिला मेडिसिन वार्ड नंबर-6 में भर्ती मरीजों के बीच एक आवारा कुत्ता पलंग पर आराम से सोता हुआ दिखाई दिया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Zoom

जिला अस्पताल में मरीजों के बीच सोया कुत्ता.

Sagar News: सागर जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाही के कारण सुर्खियों में है. महिला मेडिसिन वार्ड नंबर-6 में भर्ती मरीजों के बीच एक आवारा कुत्ता पलंग पर आराम से सोता हुआ दिखाई दिया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता काफी देर तक वार्ड के अंदर घूमता रहा, मरीजों के बिस्तरों के पास बैठा और अंत में एक पलंग पर लेटकर सो गया. किसी भी सुरक्षा गार्ड ने उसे बाहर नहीं निकाला. अस्पताल में पहले भी आवारा जानवर घुसने की कई शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. इस घटना से खासकर महिला मरीजों और उनके परिजनों में भय और गुस्सा फैल गया है.

सुरक्षा एजेंसी को नोटिस
सिविल सर्जन डॉ. आरएस जयंत ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने कहा, “वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया गया है. दोषी गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल परिसर में सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए अतिरिक्त गार्ड तैनात किए जा रहे हैं और रात के समय नियमित चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी.”

मानी गई ये गड़बड़ी
दबी जबान से अधिकारियों ने स्वीकार किया कि अस्पताल में गार्डों की संख्या कम है और CCTV निगरानी भी पर्याप्त नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखी आलोचना हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अब क्या कदम उठाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *