Last Updated:
MP Ladli Bahna Yojana News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को अब हर महीने ₹1500 मिलेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इस नई किश्त की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है. पहले ₹1250 दी जा रही राशि को बढ़ाकर ₹1500 किया गया है. सीएम ने बताया कि यह राशि हर महीने सीधे खातों में भेजी जाएगी.
भोपाल. मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब हर पात्र बहन को ₹1500 प्रतिमाह मिलेंगे. यह राशि आज से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इस संबंध में योजना की 30वीं किस्त बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी. आने वाले समय में इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक किया जाएगा. सरकार की इस योजना के लिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आभार माना है.
लाड़ली बहनों का सम्मान और सशक्तिकरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा “लाड़ली बहनों का सम्मान और सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है. इस योजना ने प्रदेश की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है.” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाएं भी शुरू करेगी. अधिकारियों के अनुसार, लाड़ली बहना योजना का सीधा लाभ अब 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा. सरकार ने इस वर्ष के बजट में इसके लिए हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. प्रशासनिक विभागों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी पात्र महिलाओं के खाते में राशि समय पर पहुंचे.
2025-26 में इस योजना पर ₹20,450 करोड़ से अधिक खर्च
सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2025-26 में इस योजना पर ₹20,450 करोड़ से अधिक खर्च होगा. लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में ₹1000 की मासिक सहायता के साथ हुई थी. सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर ₹1250 किया गया और अब ₹1500 करने की मंजूरी मिल गई है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 2028 तक इस राशि को बढ़ाकर ₹3000 किया जाएगा- 2026 में ₹2000 और 2027 में ₹2500 दिए जाएंगे.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.