Valentine’s Day पर OnePlus का बड़ा तोहफा, टैबलेट और ईयरबड्स हुए सस्ते, Buds Pro 3 पर खास डील, 15 फरवरी तक ऑफर

वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day) के मौके पर वनप्लस ने भारत में अपने टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर की घोषणा की है. कंपनी की यह लिमिटेड-टाइम सेल 15 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान ग्राहक वनप्लस Pad 3, वनप्लस Pad Go 2, वनप्लस Pad Lite और कई पॉपुलर TWS ईयरबड्स को रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये ऑफर वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट अमेज़न, Flipkart, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर्स और दूसरे अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

सबसे बड़ा हाईलाइट वनप्लस Pad 2 और Pad 3 पर मिल रहा है. वनप्लस Pad 2 (8GB+128GB) को स्पेशल कीमत 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ करीब 13,999 रुपये के मुफ्त एक्सेसरीज़, जैसे वनप्लस Stylo 2 और Pad Keyboard भी मिल रहे हैं.

वहीं वनप्लस Pad 3 पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है.

बजट टैब लेना है तो ये हैं ऑप्शंस
अगर आप बजट टैबलेट की तलाश में हैं तो वनप्लस Pad Lite और Pad Go भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. Pad Lite की प्रभावी कीमत 12,499 रुपये तक आ जाती है, जबकि Pad Go के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक की छूट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं. Pad Go 2 पर भी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है.

ऑडियो सेगमेंट में भी वनप्लस ने आकर्षक ऑफर दिए हैं. वनप्लस Buds Pro 3 को 10,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो इसकी नियमित कीमत से 1,000 रुपये कम है. इसके अलावा वनप्लस Bullets Z3, Buds Z2 ANC और Nord Buds 3r जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर भी छूट दी जा रही है.

कुल मिलाकर, अगर आप Valentine’s Day पर अपने लिए या किसी खास के लिए नया टैबलेट या ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. ध्यान रखें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और 15 फरवरी के बाद समाप्त हो जाएंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *