iPhone 17 Pro पर आ गया तगड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है हजारों रुपये की सीधी छूट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone 17 Pro Discount: अगर आप ऐप्पल के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस आईफोन पर शानदार छूट आ गई है, जिससे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल 31 मार्च तक वैलिड है. अगर आपको छूट का फायदा उठाना है तो उससे पहले नया आईफोन खरीदना होगा.

iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें ऐप्पल की दमदार A19 Pro चिप दी गई है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर ऐप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 18MP का सेंटर स्टेज लेंस मिलता है. कॉस्मिक ऑरेंज कलर में इस आईफोन की खूब डिमांड है.

अमेजन पर मिल रही हजारों रुपये की छूट

अमेजन पर iPhone 17 Pro का 1TB वेरिएंट 1,74,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन कंपनी इस पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रही है. इसके अलावा करीब 5200 रुपये का कैशबैक और 4,000 रुपये के बैंक ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. इस तरह देखा जाए तो यह आईफोन हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy S25 FE पर भी मिल रहा डिस्काउंट

iPhone 17 Pro की तरह Galaxy S25 FE पर भी इस समय डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 59,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन इस पर 5,000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है. इसके साथ 2,750 रुपये का कैशबैक और इतनी ही रकम का बैंक ऑफर भी मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, इस तरीके से चुटकियों में भेजे जाएंगे पैसे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *