ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज़ लॉन्च की है, लेकिन इसी बीच कंपनी का पिछला फ्लैगशिप फोन ओप्पो Find X8 Pro एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वजह है अमेज़न पर मिल रहा इसका भारी-भरकम डिस्काउंट. शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आने वाला यह फोन अब पहले के मुकाबले काफी सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
ओप्पो Find X8 Pro को भारत में Rs 99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न पर ये स्मार्टफोन Rs 74,990 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे Rs 25,009 की छूट दी जा रही है.
इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं तो आपको Rs 3,250 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. यानी कुल मिलाकर यह फोन Rs 28,000 से ज्यादा सस्ता पड़ सकता है. वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और भी कम हो सकती है.
Oppo Find X8 Pro के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो Find X8 Pro आज भी एक प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा फील देता है. इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस काफी शानदार रहता है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है. बैटरी भी इसकी एक बड़ी ताकत है. पावर के लिए इसमें 5,910mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी कम समय में फोन फुल चार्ज हो जाता है.
कैमरा लवर्स के लिए ओप्पो Find X8 Pro किसी ट्रीट से कम नहीं है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 3x और 6x ऑप्टिकल ज़ूम वाले टेलीफोटो लेंस और 120x तक डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिलती है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.
तो अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं और नया मॉडल लेना जरूरी नहीं है, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ ओप्पो Find X8 Pro एक बेहद शानदार डील साबित हो सकती है.
.