मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के एक बयान से क्रिकेट और फिल्मी जगत में सनसनी मच गई है. उन्होंने दावा किया है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे. खुशी मुखर्जी स्प्लिट्स विला रिएलिटी शो में आ चुकी हैं. उन्होंने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा कि सूर्यकुमार यादव से अब उनकी बात नहीं होती है, लेकिन पहले सूर्या उन्हें बहुत मैसेज किया करते थे. खुशी मुखर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सूर्यकुमार यादव मुझे…
एक मीडिया रिपोर्टर ने खुशी मुखर्जी से पूछा कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं. इस पर उन्होंने कहा, “मेरे पीछे कई सारे क्रिकेटर हैं. सूर्यकुमार यादव तो मुझे अक्सर मैसेज किया करते थे. अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती है, ना ही मुझे किसी तरह का जुड़ाव चाहिए. मुझे अपने नाम से जुड़े किसी भी तरह के लिंक-अप (संबंध) पसंद नहीं हैं.”
खुशी मुखर्जी के इस दावे पर अभी तक सूर्यकुमार यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसी बीच सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी, आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने वैकुंठ एकादशी के अवसर पर प्रार्थना की.
लोगों की प्रतिक्रिया
खुशी मुखर्जी के इस दावे पर फैंस भी अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने खुशी को ट्रोल करते हुए कहा कि वो सूर्यकुमार का नाम लेकर फेमस होना चाहती हैं. वहीं किसी ने कहा कि खुशी मुखर्जी झूठ बोल रही हैं. अधिकांश लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया. बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने साल 2016 में देविशा शेट्टी से शादी की थी.
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. वो लगातार खराब फॉर्म से जूझने के कारण आलोचनाओं में घिरे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
.