इंदौर में बड़ा अभियान, G+3 भवनों में होगी फायर सेफ्टी की जांच, DM ने संडे को बुलाई बैठक

Last Updated:

Indore News: इंदौर में बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी और सांवेर रोड अग्निकांड के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने G+3 भवनों और बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सोमवार से 15 दिन का अभियान चलाया जाएगा. जानें सब…

Zoom

इंदौर डीएम ने रविवार को बुलाई बैठक.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी और सांवेर रोड पर हुए अग्निकांड के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने अवकाश के दिन ही आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में फायर सेफ्टी को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए और साफ कर दिया गया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि G+3 भवन में लगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट की जांच की जाएगी. साथ ही फायर सेफ्टी व्यवस्था भी देखी जाएगी. जांच अभियान कल यानी सोमवार से शुरू होगा. अनियमितताएं पाए जाने पर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. नगर निगम, फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी. 15 दिन तक जन चेतना अभियान भी चलाया जाएगा. लोगों को जागरूक भी किया जाएगा.

फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की समीक्षा
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस अहम बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम, तहसीलदार, बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में शहर की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई और उन्हें और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए.

ये चीजें हो सकती हैं अनिवार्य
कलेक्टर ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजारों, बड़े मॉल, हॉस्पिटल, हॉस्टल और G+2 भवनों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही घरों में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग सिस्टम को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी अलार्म और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य करने पर भी जोर दिया गया.

सख्त कार्रवाई भी करने की तैयारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जो भी भवन संचालक फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सोमवार से पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों और भवन संचालकों को आग से बचाव के उपायों और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

हालिया अग्निकांड की घटनाओं के बाद प्रशासन का यह एक्शन मोड साफ संकेत दे रहा कि अब फायर सेफ्टी के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *