भारत आ रही बिग बैश लीग! लालची ऑस्ट्रेलिया करोड़ों भारतीयों का फायदा उठाने की तैयारी में

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भारत में मौजूद बहुत बड़े क्रिकेट फैनबेस का फायदा उठाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बिग बैश लीग के अगले सीजन (BBL 2026-27) का पहला मैच भारत में करवाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े अधिकारी हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. चेन्नई में पहला मैच करवाए जाने को लेकर चर्चा है.

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स चैनल SEN Cricket की एक रिपोर्ट अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस, फिल रिगबी और हेड ऑफ कम्पटीशन डेवलपमेंट मार्गोट हार्ले हाल ही में चेन्नई पहुंचे थे. रिपोर्ट अनुसार ऑस्ट्रेलिया अब भारतीय और दक्षिण एशियाई मार्केट को टारगेट करना चाहता है. फिलहाल चेन्नई को संभावित वेन्यू के रूप में देखा जा रहा है.

अगर BBL 2026-27 का पहला मैच भारत में हुआ, तो ये पहली बार नहीं होगा जब किसी ऑस्ट्रेलियाई लीग के मैचों का आयोजन किसी बाहरी देश में होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की नेशनल रग्बी लीग (NRL) 2028 तक चलने वाली 5 साल की डील के तहत अपने कुछ मैच लास वेगास (अमेरिका) में आयोजित करवाता है. माना जाता है कि NRL की यह रणनीति अब तक खूब कारगर रही है.

बीबीएल के मैचों का आयोजन भारत में होगा या नहीं. इस पर अंतिम फैसला आने से पहले कई मंजूरी की जरूरत पड़ने वाली है. इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ब्रॉडकास्टर्स से भी मंजूरी चाहिए होगी. पर्थ स्कॉर्चर्स उन टीमों में से एक हो सकती है, जिसका मैच चेन्नई में करवाया जा सकता है, क्योंकि भारतीय बिजनेसमैन इस टीम में खास दिलचस्पी दिखाते रहे हैं. 

SA20 और मेजर लीग क्रिकेट, पहले ही भारतीय फैनबेस को टारगेट कर चुकी हैं. इन लीगों में खेलने वाली अधिकांश टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी के पास है. जिससे सीधे तौर पर इन लीगों ने भारतीय मार्केट को टारगेट किया है.

यह भी पढ़ें:

ZIM ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *