उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 38 सिलेंडर जब्त: 12 से अधिक प्रतिष्ठानों से 92 हजार के गैस सिलेंडर जब्त किए गए – Ujjain News


ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके बाद आम लोगो को घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इधर गैस सिलेंडर की काला बाजारी रोकने के लिए शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने एक बार फिर जिले में एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 38 सिलेंडर जब्त किए हैं। दो दिन से शहर में गैस सिलेंडर को लेकर जामखोरी की मिल रही शिकायतों को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम ने दूसरे दिन लगातार छापा मारकर कार्रवाई कर आज फिर 38 घरेलू गैस सिलेंडर प्रतिष्ठानो से जब्त किए हैं।असिटेंट फ़ूड कंट्रोलर संतोष सिमोलिया ने बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को ताड़बतोड़ कार्रवाई कर उज्जैन, तराना, महिदपुर, खाचरोद के एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। संतोष सिमोलिया ने बताया कि तोपखाना एवं महाकाल घाटी स्थित मुजम्मिल जायका, होटल झम-झम, अलबेग रेस्टोरेन्ट, नीलकंठधारी, हब्बु शब्बु मिठाई की दुकान, रशीदा बेन्जो हाउस राधा रानी भोजनलाय, जैन श्री भोजनालय, रूद्राक्ष रेस्टोरेन्ट, महाकाल नाश्ता देवास रोड श्री रामानन्द रेस्टोरेन्ट, होटल फोजी पालखन्दा, सात्विक रेस्टोरेन्ट, तुलसी ढाबा, खाना खजाना, ज्युस सेन्टर तराना, श्री महेश्वरी स्विट्स, श्री मिष्ठान, जय श्री महाकाल टी स्टाल खाचरोद, स्वतिक होटल, श्री बजंरग स्वीट्स, दुर्गा महाराणा महिदपुर, चितावद फन्टा, श्री राम टी-स्टाल महिदपूर, हरीओम रेस्टोरेन्ट, आदि प्रतिष्ठानों से 92 हजार रुपए के 38 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *