Last Updated:
How to lose weight like Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बिना स्ट्रिक्ट डाइट के 35 किलो वजन कम किया. उनकी जर्नी में रोज 1 घंटे की एक्सरसाइज, पिलेट्स और रनिंग, 7-8 हजार स्टेप्स और वेजिटेरियन डाइट शामिल रहे. उन्हो…और पढ़ें
भूमि पेडनेकर ने वजन कैसे घटाया1. रेगुलर वर्कआउट का रूटीन
भूमि पेडनेकर मानती हैं कि फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है एक्टिव रहना. उन्होंने अपनी वर्कआउट रूटीन को हमेशा इंटरेस्टिंग और मिक्स रखा. कभी पिलेट्स किया तो कभी रनिंग, कभी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तो कभी वेट लिफ्टिंग. उनका कहना है कि जब आप एक ही एक्सरसाइज बार-बार करते हैं तो शरीर जल्दी एडजस्ट कर लेता है और रिजल्ट रुकने लगते हैं. इसलिए वर्कआउट को हमेशा चेंज करते रहना चाहिए. भूमि दिन की शुरुआत रनिंग से करती थीं और उसके बाद 1 घंटे की एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाया.
2. 7 से 8 हजार स्टेप्स की आदत
भूमि का मानना है कि दिनभर में एक्टिव रहना उतना ही जरूरी है जितना जिम में पसीना बहाना. इसलिए उन्होंने खुद को डेली 7,000 से 8,000 स्टेप्स पूरे करने का टारगेट दिया. उनका कहना है कि घर में रहते हुए भी इस टारगेट को पूरा करना मुश्किल लग सकता है लेकिन अगर आप सजग रहेंगे तो इसे पूरा करना आसान है. स्टेप्स काउंट करना न सिर्फ कैलोरी बर्न करता है बल्कि शरीर को एनर्जेटिक भी बनाए रखता है.
भूमि हमेशा कहती हैं कि सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है. उनका ब्रेकफास्ट न्यूट्रिशन से भरपूर होता था जिसमें नट्स, फ्रूट्स और हेल्दी ऑप्शंस शामिल रहते थे. इससे उन्हें पूरे दिन एनर्जी मिलती थी और जिम या वर्कआउट के लिए स्टैमिना भी बना रहता था.
4. वेजिटेरियन डाइट ने बदली लाइफ
भूमि ने इंटरव्यू में कहा था कि वे अब वेजिटेरियन हैं और इस बदलाव ने उनकी लाइफ को पूरी तरह बदल दिया. वे मानती हैं कि वेजिटेरियन डाइट अपनाने से शरीर हल्का और डिटॉक्स्ड महसूस करता है. साथ ही यह हेल्दी डाइजेशन और क्लीन ईटिंग को प्रमोट करता है. उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता था कि क्या खा रहे हैं, न कि कितना खा रहे हैं.
5. स्ट्रिक्ट डाइट या भूखे रहना नहीं
भूमि की वेट लॉस जर्नी का सबसे बड़ा सीक्रेट यह है कि उन्होंने कभी खुद को भूखा नहीं रखा. उनका कहना है कि अगर आप खुद को खाने से रोकते हैं तो लंबे समय तक यह तरीका काम नहीं करता और शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है. उन्होंने बैलेंस्ड डाइट ली, जिसमें कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स सब शामिल थे लेकिन सब कंट्रोल्ड मात्रा में.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)