Bhramari Pranayama: शिल्‍पा शेट्टी से सीखें भ्रामरी प्राणायाम करने का सही तरीका, बताया- बॉडी-माइंड के लिए कंप्‍लीट रामबाण

Last Updated:

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama) के फायदे बताए और इसे मन और शरीर के लिए रामबाण बताया. भ्रामरी करने से दिमाग में ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं, जो मूड को बैलेंस करते हैं. ये एंग्जायटी कम करता है, डिप्रेशन को हल्का करता है और अल्ज़ाइमर में भी मदद कर सकता है. इसके अलावा नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ता है और ब्रेन में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है.

शिल्पा शेट्टी ने भ्रामरी प्राणायाम को बताया मन-शरीर का रामबाण, आप भी ऐसे करेंरेग्युलर प्रैक्टिस से नींद बेहतर होती है, मूड पॉज़िटिव रहता है और फोकस बढ़ता है.

Bhramari Pranayama: फिटनेस के मामले में शिल्पा शेट्टी का कोई जवाब नहीं. 50 की उम्र में भी वो जितनी फिट और एनर्जेटिक हैं, उतनी ही अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर सजग रहती हैं. शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट, योगा और वेलनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama) के फायदे बताए और इसे “मन और शरीर के लिए रामबाण” कहा. वीडियो में शिल्पा ने दिखाया कि किस तरह ‘हमिंग’ करते हुए ये प्राणायाम किया जाता है. उन्होंने कहा, “कान और आंखें बंद करके, खुद को बाहर की आवाज़ों से दूर कर लें, जीभ को ऊपरी तालु से लगाएं, गहरी सांस लें और फिर मधुमक्खी जैसी आवाज़ निकालें. ये भ्रामरी प्राणायाम सबसे पावरफुल तकनीकों में से एक है.”

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *