Last Updated:
Bhopal Gold Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव 340 रुपए की शुरुआती बढ़त दिखी है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानें…
Bhopal Gold-Silver Price Today: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 340 रुपए की शुरुआती बढ़त दिखी. वहीं चांदी 330 रुपए महंगी हुई. भोपाल में आज शनिवार (25 Oct) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
आज: 123,460 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 123,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 147,390 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 147,060 रुपए प्रति किलो
दिवाली के बाद सोने में उथल-पुथल जारी
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में एक बार फिर बड़ा बदलाव आया है. जिसके बाद मार्केट खुलते ही सोना 340 रुपए ऊपर चढ़ा है. वहीं चांदी 330 रुपए महंगी हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 123,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 123,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 147,500 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 147,160 रुपए/किलो
हालमार्क ही असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- यहां दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.