कुख्यात बदमाश का भोपाल पुलिस ने निकाला जुलूस, 40 हजार का है इनाम; कालाबाजारी में भी नाम

Last Updated:

Bhopal News: भोपाल पुलिस ने कुख्यात बदमाश दुर्गेश उर्फ जीतू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और इसके बाद उसका जुलूस निकाला है. उस पर दो अलग-अलग मामलों में 40 हजार रुपए का इनाम है. भोपाल के कई थानों में उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में शिकायतें दर्ज हैं.

Zoom

पुलिस ने जीतू यादव का निकाला जुलूस

रिपोर्ट-रामाकांत दुबे

Bhopal News: भोपाल में 2 जनवरी को 2026 को कोलार एरिया में खूनी संघर्ष हुआ था. दोनों पक्षों के एक दर्जन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. इस केस में पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिली, जब 40 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव को महाराष्ट्र के जलगांव से गिरफ्तार कर लिया. बाद में बदमाश जीतू यादव का पुलिस ने जुलूस निकाला. वह हत्या के मामले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था.

जीतू यादव पर घोषित था 40 हजार का इनाम
जीतू यादव पर 2 अलग-अलग मामलों में 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था. उस पर फरारी के दौरान थाना कजलीखेड़ा और कोलार में भी अपराध दर्ज हुए थे. बदमाश ने पेश होने से पहले ही एनटीसिपेटरी बेल दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई.

डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कही ये बात
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि जीतू यादव लंबे समय से अडीबाजी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहा था. दूसरी ओर अपहरण फिरौती हत्या के प्रयास में फरार चल रहा कुख्यात बदमाश राहुल लोहट उर्फ राहुल इंटर को भी कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही गिरफ्तारी से बचने के लिए कई महीनों से लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे.

मामले की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को हुई थी. जब थाना कोलार रोड क्षेत्र में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी ऋषभ बैरागी और उसके पिता लक्ष्मण बैरागी पर पैसों की अडीबाजी को लेकर धारदार हथियार से हमला किया था. मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र में ट्रेस की. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे महाले रेजेंसी नामक होटल से गिरफ्तार किया.

गैस की कालाबाजारी में भी आया जीतू यादव का नाम
जांच में यह भी सामने आया है कि जीतू यादव अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था. 7 जनवरी 2026 को कोलार क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी करते हुए 92 सिलेंडरों के साथ चार आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में भी उसके शामिल होने के सबूत मिले थे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *