Last Updated:
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो का पहला चरण अक्टूबर में शुरू हो सकता है. दिल्ली से आई सीएमआरएस की टीम ने निरीक्षण किया, जो सफल रहा. जानें सबकुछ…
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे
इस दिन मिल सकती है हरी झंडी
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के अधिकारियों के अनुसार, सीएमआरएस विजिट का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. टीम ने डिपो, ट्रेनों के सॉफ्टवेयर, सिग्नलिंग सिस्टम, एंट्री-एग्जिट गेट्स और ट्रैक के नट-बोल्ट तक सब कुछ जांचा. रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने पहले ही अपना निरीक्षण पूरा कर लिया है. यदि सभी मानक पूरे पाए जाते हैं, तो 15 अक्टूबर तक कमर्शियल रन को हरी झंडी मिल सकती है. प्राथमिकता कॉरिडोर (सुभाष नगर डिपो से एम्स तक करीब 6.2 किलोमीटर) पर यह मेट्रो चंद मिनटों में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी.
कमलापति स्टेशन तक का सफर किया
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत कुल 27 ट्रेनें खरीदी जानी हैं, जिनमें से 9 ट्रेनें पहले ही आ चुकी हैं. इनमें से कुछ का टेस्टिंग रन भी किया जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक भी वापसी का सफर किया गया. यह कॉरिडोर यात्रियों को रेलवे स्टेशन से सीधे मेट्रो तक जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.
पीएम करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की उम्मीद है, जो अक्टूबर में संभव है. एमपीएमआरसीएल ने सिविल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभागों को ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए थे. सीएमआरएस की दूसरी टीम ट्रैक और स्टेशनों (जैसे एआईआईएमएस, डीआरएम ऑफिस) का निरीक्षण करेगी. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो दीवाली से ठीक पहले भोपालवासी मेट्रो की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे. यह प्रोजेक्ट इंदौर मेट्रो की सफलता के बाद मध्य प्रदेश की दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.