Last Updated:
Bhopal News: घटना 23 मार्च 2026 को हुई थी. जब स्थानीय लोगों को काली मंदिर रोड पर बोरी में बछड़े का कटा सिर मिला था. इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा किया. चक्काजाम किया और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था.
भोपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत
Bhopal News: भोपाल पुलिस की सक्रियता से बड़ा बवाल टल गया. तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर रोड पर भैंस के बछड़े का सिर काटकर फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोप की नीयत सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की थी. मामले में 5 दिन की कड़ी जांच के बाद तलैया थाना पुलिस को सफलता मिली है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी फूल सिंह चौधरी ने भैंस के बच्चे (बछड़े) की खाल उतारकर बटुआ बनाने के लिए उसे काटा और शेष अवशेष को बोरी में डालकर काली मंदिर रोड के किनारे फेंक दिया. उसका मकसद इलाके में अशांति फैलाना और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.
घटना 23 मार्च 2026 को हुई थी. जब स्थानीय लोगों को काली मंदिर रोड पर बोरी में बछड़े का कटा सिर मिला था. इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा किया. चक्काजाम किया और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था. घटना से इलाके में तनाव फैल गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की.
आरोपी के पास से मिलीं ये चीजें
तलैया थाना प्रभारी ने बताया, जांच के दौरान आरोपी फूल सिंह चौधरी मुख्य संदिग्ध निकला. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई छूरी, रस्सी और बाइक को भी जब्त कर लिया है. आरोपी की नीयत साफ तौर पर माहौल खराब करना थी. पुलिस की सख्ती से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम हो गई. आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता, जानबूझकर अशांति फैलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मोहसिन अली खान ने की NSA लगाने की मांग
वहीं, इस घटना को लेकर शुरू हुई सियासत अब तेज हो गई है. AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा, ”यह घटना भोपाल की शांतिपूर्ण गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने की साजिश थी. इससे पहले चंद्रशेखर तिवारी जैसे लोग भी ऐसा करने की कोशिश कर चुके हैं.”मोहसिन अली खान ने सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले असलम चमड़े के मामले में जब हिंदू संगठनों ने NSA की मांग की तो प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. अब इस घटना के आरोपी फूल सिंह चौधरी के मामले में क्या वही संगठन और नेता NSA लगाने की मांग करेंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की कि प्रदेश में दोहरे कानून नहीं चलने चाहिए.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.