भोपाल से सिलवानी जा रही एक यात्री बस मंगलवार देर शाम ग्राम कुसियारी के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कुछ यात्री बस के अ
.
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायल यात्रियों को रायसेन के जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों का इलाज जारी है, जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किए जाने की संभावना है।
काफी तेज रफ्तार में थी बस बस यात्री बलवंत लोधी भागवतसिंह ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर मौके से भाग हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.