हरदा में गणतंत्र संध्या पर भारत पर्व का आयोजन: पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में लोकगीत-भवाई नृत्य संग विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण – Harda News


हरदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार रात को पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में “भारत पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजगढ़ से आए रचनाबाई और उनके साथियों ने बुंदेली देशभक्ति लोकगीत प्रस्तुत किए। उज्जैन के गिरधारीलाल गहलोत और उनके दल ने भवाई लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं रजनी वर्मा, तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का अधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मध्य प्रदेश के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर केंद्रित “विकास प्रदर्शनी” भी लगाई गई थी। अतिथियों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, श्री अन्न उत्पादन को प्रोत्साहन, जनजातीय समाज का उत्थान, स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन, आधुनिक खेती से समृद्धि और शहरी विकास जैसी प्रमुख योजनाओं के रंगीन छायाचित्र प्रदर्शित किए गए थे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *