Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहनों को दें ये ट्रेंडिंग गिफ्ट, खुशी से झूम उठेगी आपकी प्यारी बहन

इस बार भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। भाई दूज पर हर बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए तिलक करती है। इस दिन भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। अब भाई दूज त्योहार के लिए ज्यादा दिन नहीं बचें इसलिए अभी से अपनी बहनों को भाई दूज पर ये गिफ्ट दे सकते हैं। इस त्योहार भाई-बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस भाईदूज पर अपनी बहन को सरप्राइज देने के लिए ये तोहफा दे सकते हैं, इससे आपकी बहन भी खुश हो जाएगी।
बहन को गिफ्ट करें ये चीजें
स्मार्ट वॉच
भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टाइलिश लुक वाली स्मार्ट वॉच काफी मिल रही हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं या फिर आप ऑफलाइन भी स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं। 
गोल्ड पेंडेंट
यदि आपका बजट अच्छा है, तो आप अपनी बहन को गोल्ड का पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं। गोल्ड पेंडेंट को किसी भी चेन में डलकर पहना जा सकता है। वैसे भी आजकर लड़कियों गले में चेन पहनना काफी पसंद है। 
चांदी की चेन
आजकल चांदी की चेन पहनना काफी ट्रेंड में है। अपनी बहन को आप चांदी की चेन को गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें पसंद भी आएगी। आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन स्टोर से चांदी की चेन खरीद सकते हैं।
नेल पेंट किट
लड़कियां अपने नेल्स का काफी ध्यान रखती हैं, ऐसे में उन्हें नेल पेंट लगाना भी काफी पसंद होता है, तो आप अपनी बहन को गिफ्ट में नेल पेंट बॉक्स या हैंपर तोहफे दे सकते हैं। आप नेल पेंट के अच्छे ब्रांड्स को खरीदकर गिफ्ट दे सकते हैं।
मेकअप प्रोडक्ट्स
आजकल किसी भी मेकअप ब्रांड का गिफ्ट किट कॉम्बो आता है। इसे आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। मेकअप किट हर किसी लड़कियों को पसंद आता है।
फेवरेट ड्रेस
अपनी बहन को उसकी पसंदीदा ड्रेस को दिला सकते हैं। चाहे सूट, इंडो वेस्टर्न, शरारा, गरारा, प्लाजो सेट कुछ भी गिफ्ट के लिए दिला सकते हैं। वैसे भी लड़कियों को नए कपड़ें पहनने का काफी शौक होता है। 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *