Last Updated:
भाभी जी घर पर हैं की Saumya Tandon अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए घी, हल्दी, प्रोटीन-रिच डाइट, नट्स और जल्दी डिनर को फॉलो करती हैं, शुगर से पूरी तरह दूर रहती हैं.
गोरी मेम की फिटनेस. सबसे पहले बात करें सुबह की दिनचर्या की तो वह दिन की शुरुआत एक टेबलस्पून घी से करती हैं. इसमें हल्दी और काली मिर्च पाउडर मिलाया जाता है.घी शरीर के लिए हेल्दी फैट्स का सोर्स है, जबकि हल्दी और काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करते हैं. यह संयोजन मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर को हेल्दी बनाए रखता है. इसके बाद वह गुनगुने पानी में अदरक का इस्तेमाल करती हैं. अदरक पाचन के लिए बेस्ट माना जाता है और सुबह-सुबह इसे पीने से पेट साफ रहता है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और दिनभर हल्कापन महसूस होता है.यह आदत उन्हें न सिर्फ फिट रखती है बल्कि उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी बनाए रखती है.
अब आती है सबसे अहम बात- शुगर से दूरी. वह न तो चीनी खाती हैं, न शहद और न ही गुड़.इन तीनों का सेवन छोड़कर उन्होंने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा हुआ है, जिससे न तो वजन बढ़ता है और न ही स्किन पर एजिंग जल्दी दिखती है.मीठे से दूरी ही उनकी स्लिम और टोंड बॉडी का असली सीक्रेट है. इसके अलावा वह प्रोटीन-रिच डाइट लेती हैं. उनकी प्लेट में हमेशा दालें, पनीर, दही और हरी सब्ज़ियां शामिल रहती हैं.साथ ही दिनभर में थोड़े-थोड़े ड्राई फ्रूट्स यानी बादाम, अखरोट और काजू लेती हैं.प्रोटीन से न सिर्फ बॉडी स्ट्रॉन्ग रहती है बल्कि हेयर और स्किन भी हेल्दी और शाइनी दिखते हैं.
View this post on Instagram