Last Updated:
Powerful Winter Saag In Hindi : सर्दी का मौसम हरे सब्जियों के साथ शुरू होता है, और उनमें मौजूद साग की कई किस्में हमें पूरे साल एनर्जी देती हैं. वैसे तो साग हर मौसम में मिलते हैं और कई जगहों पर इनकी खेती होती है, लेकिन सही मौसम में खाए जाने वाले साग का स्वाद सर्दियों में बहुत खास होता है.
Best Winter Saag In Hindi : जैसे-जैसे सर्दियां आती हैं, शरीर को एक्स्ट्रा पोषण, गर्मी और ताकत की ज़रूरत होती है. यही वह समय है जब पत्तेदार हरी सब्ज़ियां हमारी डाइट का ज़रूरी हिस्सा बन जाती हैं. ये हरी सब्ज़ियां न सिर्फ़ ठंड से बचाती हैं, बल्कि कमर दर्द, जोड़ों की समस्याओं, कमज़ोरी को कम करने में भी मदद करती हैं और डाइजेशन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाती हैं. ऐसे में हम आपको कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो सर्दियों के महीनों में भारत में आसानी से मिल जाती हैं…
सर्दियों में जरूर खाएं ये साग-
पालक का साग
पालक का साग खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर पालक हमारे बालों और शरीर के दूसरे हिस्सों को अंदर से मज़बूत बनाता है. इतना ही नहीं, यह ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मदद करता है. इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव हो सकता है.
बथुआ का साग
बथुआ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में मदद करता है. सर्दियों के मौसम में रोज़ाना इसका सेवन करने से किडनी स्टोन से बचा जा सकता है. इसमें मौजूद अमीनो एसिड पाचन तंत्र को मज़बूत बनाते हैं. इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मज़बूत बनाने में मदद करता है.
मेथी का साग
मेथी के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अनेक प्रकार के बैक्टेरिया को खत्म करते हैं. इनकी छोटी-छोटी गोल पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं. इसकी पूरियां, रोटियां या सब्ज़ी, सभी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं.
कलमी का साग
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कलमी के पत्ते कई मिनरल्स से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें कई तरह के विटामिन और आयरन भी पाया जाता है, जो एनीमिया से बचाता है और आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है. यह कम कैलोरी वाली पत्तेदार सब्ज़ी है, जो वज़न कम करने में मदद करती है.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
About the Author
With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें