Best Indoor Plants: इन 5 पौधों की खूबसूरती देख लोग रह जाते हैरान, घर से ऑफिस तक बढ़ाते हैं रौनक

Last Updated:

Air Purifying Plants: अगर घर में आप पौधे लगाना चाहते हैं तो इन पांच पौधों को आप लगा सकते हैं. मोनसटेरा एडमसोनी, एरिका, क्रिसमस प्लांट, जेड प्लांट और रबर प्लांट इंडोर सजावट, वायु शुद्धि, सुख समृद्धि और मानसिक शांति के लिए लोकप्रिय पौधे हैं. ये न केवल सजावट के लिए बढ़िया हैं, बल्कि आपकी मानसिक और शांति के लिए बढ़िया हैं.

ब्रोकन हार्ट प्लांट जिसे वैज्ञानिक रूप से मोनसटेरा एडमसोनी भी कहा जाता है.वही यह एक लोकप्रिय इंडोर पौधा है.जो अपने दिल के आकार के पत्तों के कारण जाना जाता है.जिसमें बड़े छेद होते हैं यह एक बेल वाला पौधा है.जो मनी प्लांट के समान होता है और इसकी देखभाल करना काफी आसान है.वही यह पौधा वायु शोधक होता है जो घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है.

इंडोर प्लांट

एरिका पाम का प्लांट जिसे एरिका के नाम से जाना जाता है.यह एक लोकप्रिय इंडोर सजावटी पौधा है.वही इसके पत्ते देखने में काफी खूबसूरत होते हैं.इसे उजाला और प्रत्यक्ष धूप की आवश्यकता होती है और यह हवा को शुद्ध करने में खूब मदद करता है.वही इसके पत्ते देखने में खूबसूरत होता है.

हवा शुद्ध करने की क्षमता

क्रिसमस प्लांट के कई अर्थ हो सकते हैं लेकिन सबसे आम है. जिसे अक्सर क्रिसमस ट्री प्लांट कहा जाता है. यह एक सदाबहार पौधा है जो क्रिसमस के पेड़ जैसा दिखता है. जिसकी लाल पत्तियां और हर पत्तियां होती है.यह एक सदाबहार पौधा है जो हवा को शुद्ध करने में यह पौधा खूब मददगार है. इसे लोग गमले में आसानी से घर हो या ऑफिस के अंदर और बाहर लगा सकते हैं. वही इस पौधे के पत्ते भी काफी मुलायम और खूबसूरत होता है.

खूबसूरत पत्ते

जेड प्लांट पौधे लगाने के कई फायदे हैं. जिनसे घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है. साथ ही साथ हवा को शुद्ध करता है और मानसिक शांति भी देता है. ऐसे में जेड प्लांट का पौधा घर या ऑफिस में आसानी से लोग लगा सकते हैं. वही यह पौधा देखने में भी काफी खूबसूरत और पत्तियाँ बहुत नरम होता है.साथ-साथ जेट प्लांट हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोख कर उसे शुद्ध करने में मदद करता है यह घर की सजावट में चार चांद लगाता है और घर को सुंदर और आकर्षक बनाता है.

खूबसूरत पौधे और पत्तियाँ

रबर प्लांट भी घर और ऑफिस में रखना बहुत आसान है.वही इस पौधे की कम देखभाल करनी पड़ती है.बता दे रबर प्लांट देखने में काफी खूबसूरत होता है.इस पौधे के आदि पत्तियां हर तो आधी पत्तियां लाल होते हैं. जिस कारण यह पौधा देखने में और भी मनमोहन लगता है. वास्तु के मुताबिक लोग अपने घर और ऑफिस में इस पौधे को रखते हैं ताकि सुख शांति और समृद्धि बनी रहे. साथ-साथ इस पौधे को घर में रखने से गंदे और प्रदूषित हवा को खत्म कर शुद्ध हवा देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इन 5 पौधों की खूबसूरती देख लोग रह जाते हैरान, घर से ऑफिस तक बढ़ाते हैं रौनक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *