Besan For Skin: बेसन से मिलेगा सोने सा निखार, बस फॉलो करें यह स्टेप्स, चेहरे पर लौट आएगा खोया हुआ ग्लो

Last Updated:

How to apply besan on face: अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर कई तरह के घरेलू फेसपैक अप्लाई करती हैं ताकि उनके चेहरे की त्वचा की चमक कम न हो. कम उम्र में ही बढ़ती उम्र के लक्षण ना नजर आएं. पिगमेंटेशन, झुर्रियों, फाइन लाइंस से चेहरा डल, बेजान ना दिखे. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए कुछ महिलाएं महंगे ब्यूटी स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी लगाती हैं, तो कुछ दही, दूध, नींबू, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, शहद आदि से तैयार फेसपैक भी लगाती हैं. स्किन को डीप क्लीन करने से पोर्स में जमी गंदगी साफ होती है और चेहरे का खोया हुआ निखार भी लौट आता है. इसके लिए आप बेसन और दही को मिक्स करके फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं. यह त्वचा को कई रूप में क्लीन करने में सहायता करेगा. वहीं अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकती है.

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त नजर आए. इसके लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनसे स्किन को नुकसान भी पहुंचता है. ऐसे में अगर आप नेचुरल और घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं तो बेसन (चने का आटा) आपकी खूबसूरती बढ़ाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है. सदियों से भारतीय घरों में बेसन का उपयोग सौंदर्य निखारने के लिए किया जाता रहा है. यह न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी लाता है.

बेसन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं. यह एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है. खासतौर पर ऑयली और मिक्स्ड स्किन वालों के लिए बेसन बेहद फायदेमंद माना जाता है.

अगर आप चेहरे की रंगत निखारना चाहते हैं तो बेसन और हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15–20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें. नियमित उपयोग से चेहरे की रंगत साफ होने लगती है और टैनिंग भी कम होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दाग-धब्बों और पिंपल्स से परेशान लोगों के लिए बेसन और नींबू का मिश्रण फायदेमंद है. एक चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा को ब्राइट बनाता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोग नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करें.

ड्राई स्किन वालों के लिए बेसन और शहद का फेस पैक लाभकारी होता है. बेसन में शहद और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और रूखेपन को दूर करता है. वहीं, बेसन और दही का फेस पैक स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

tircks

इसके अलावा, बेसन स्क्रब की तरह भी काम करता है. सप्ताह में एक या दो बार बेसन से हल्की मसाज करने से डेड स्किन निकल जाती है और नई त्वचा उभरकर सामने आती है. इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है.

sceen ko gloing kaise banaye

ध्यान रखें कि किसी भी फेस पैक का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. नियमित और सही तरीके से बेसन का इस्तेमाल करने पर बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा स्वस्थ, साफ और चमकदार बनी रह सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बेसन से मिलेगा सोने सा निखार, चेहरे पर लौट आएगा खोया हुआ ग्लो

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *