Parwal ki sabji ke fayde: कब्ज की समस्या है तो हर दिन खाएं परवल, जानें इसके अनगिनत फायदे

Parwal ki sabji ke fayde: मौसम के अनुसार अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए. सर्दियों में जहां मार्केट में फूलगोभी, हरे-हरे तरह-तरह के साग, गाजर, मूली मिलती थी, अब गर्मियों में गर्मी में खाई जाने वाली सब्जियों ने जगह बना ली है. इस मौसम में आपको कई तरह की स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां मिल जाएंगी. इन्हीं सब्जियों में से एक है परवल की सब्जी (parwal ki sabji), जिसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए. गर्मी में होने वाली शारीरिक समस्याओं से भी परवल आपको दूर रख सकती है. अपच, गैस, कब्ज से परेशान रहने वाले लोगों के लिए परवल की सब्जी बेहद कारगर है. हेल्थ एक्सपर्ट भी इस मौसम में परवल खाने की सलाह देते हैं.

परवल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

परवल में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन आदि होते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

परवल खाने के सेहत लाभ

-परवल खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. परवल को इंग्लिश में pointed gourd कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डायोइका रॉक्सब है. परवल में फाइबर अधिक होता है, इसलिए पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है ये हरी सब्जी. इसे खाने से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है.

-एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है. खून को भी करती है शुद्ध.

-कुछ शोध के अनुसार, परवल प्रोटीन और विटामिन ए से भरपूर होती है. साथ ही इसमें कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं.

-आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में परवल का विशेष महत्व है. प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में पीलिया समेत कई रोगों के इलाज के लिए परवल और इसकी पत्तियों का उल्लेख मिलता है. इसे ‘तृप्तिघ्न’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह भोजन से तृप्ति दिलाने में मदद करता है.

-परवल खाने से कफ और पित्त दोष बैलेंस रहता है. जिन लोगों को मुंहासे, पित्त, खुजली आदि की समस्या होती है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए. ये सब्जी प्यास बुझाने में भी उपयोगी है.

-फाइबर पेट तो साफ करता ही है, अपच, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी दूर करता है. इसमें कैलोरी कम होती है. इसके नियमित सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि फाइबर पेट को भरे होने का अहसास कराता है.

-डायबिटीज के मरीजों के लिए भी परवल फायदेमंद है. परवल की सब्जी ब्लड शुगर को हाई नहीं होने देती है. इसे खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

-परवल त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर परवल चेहरे पर रौनक बनाए रखता है. त्वचा को स्वस्थ रखता है.

परवल खाने का सही तरीका

परवल को कई तरीकों से खाया जा सकता है. इसे आमतौर पर लोग सूखी भुजिया, आलू डालकर ग्रेवी वाली सब्जी या फिर चोखा भी बनाकर खाते हैं. परवल की मिठाई तो आप खाए ही होंगे, इतना ही नहीं परवल का अचार भी बना सकते हैं. ये बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. हालांकि, परवल का सेवन एक ही दिन में बहुत अधिक नहीं करना चाहिए वरना फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *