Benefits of Jaifal: सर्दियों में जायफल खाने के फायदे, जानें इसकी तासीर और सेवन का तरीका

Last Updated:

Benefits of Jaifal or Nutmeg: भारतीय किचन में ढेरों तरह के साबुत और गर्म मसाले होते हैं, जिसका किसी ना किसी तरह से हर दिन लोग इस्तेमाल करते हैं. इसी में से एक है जायफल. जायफल का इस्तेमाल वैसे खास चीजों में ही किया जाता है, लेकिन सेहत के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है. कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करता है. आयुर्वेद में भी जायफल को फायदेमंद माना गया है, जो व्यंजनों में स्वाद और खुशबू भी जोड़ता है. चलिए जानते हैं सर्दियों में जायफल के सेवन के फायदे और इसकी तासीर के बारे में.

जायफल सख्त गोल सा होता है, जिसे पाउडर बनाकर भी लोग इस्तेमाल करते हैं. जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसे लोग सब्जी, करी, दाल, मिठाइयों में भी इस्तेमाल करते हैं. इसके स्वाद और सुगंध में हल्की सी मिठास होती है, जो किसी भी डिश में चार चांद लगा देती है.

भारतीय व्यंजनों में जायफल का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. इसे अक्सर धनिया, हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है. डिश को ताजगी और मसालेदार स्वाद देता है. गरम मसाला में भी जायफल शामिल होता है. मिठाइयों जैसे हलवा, खीर या लड्डू में इसका पाउडर डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, जायफल नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है. यह प्राकृतिक रूप से मानसिक शांति प्रदान करता है. अनिद्रा से राहत दिलाता है. रात को दूध में थोड़ा सा पिसा हुआ जायफल मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जायफल पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. जिन लोगों को गैस, पेट फूलने, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं, उन्हें जायफल का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन आसानी से पचता है.

nutmeg benefits

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसे सर्दियों में सेवन करना लाभदायक है. हालांकि, सीमित मात्रा में ही जायफल का सेवन करना चाहिए तभी शरीर के लिए अधिक लाभकारी होगा. यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. सूजन कम करता है. गर्भवती महिलाएं या किसी तरह की कोई दवा ले रहे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. आप इसे घिस कर रात में थोड़ा सा गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं. इससे नींद अच्छी आएगी. आप इसे गर्म पानी में भी मिलाकर पी सकते हैं. हालांकि, इसे सिर्फ आधा छोटा चम्मच ही अपने किसी भी सूप, दूध, पानी, जूस या फिर स्मूदी में मिलाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Benefits of Jaifal or Nutmeg: सर्दियों में जायफल खाने के फायदे और तासीर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *