‘मुनक्का’ को काली किशमिश भी कहा जाता है, जो एक तरह का सूखा हुआ अंगूर है। यह विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो एक गिलास पानी में 8 – 10 मुनक्के को भिगोकर सुबह उस पानी को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। यह खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर खून की कमी की समस्या होती है।
इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज की वजह से मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। इतना ही नहीं, मुनक्का का सेवन थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में भी उपयोगी माना जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी पानी में मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना लाभदायी माना जाता है। यह बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। सर्दियों में इस पानी को पीने से लंग्स को मजबूती मिलती है और सांस से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं। इसे पीने से शरीर में वात और पित्त का संतुलन बना रहता है।