Benefits of Arandi Oil: पेट की समस्याओं में कारगर है अरंडी का तेल, बस एक चम्मच और कब्ज से मिलेगा तुरंत राहत

Last Updated:

Arandi Oil For Stomach Problems: सर्दियों के मौसम में लोग लजीज खाना खाने की चाहत रखते हैं, लेकिन कई बार बदहजमी, कब्ज और गैस की शिकायत हमारी इस चाहत में खलल डाल देती है. लेकिन हमारे घर में मौजूद एक चम्मच तेल से इसका इलाज हो सकता है. हम बात कर रहे हैं अरंडी के तेल की जो आपके काफी काम आ सकता है. आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी.

आयुष चिकित्सक ने बताया कि गैस, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी अरंडी का तेल लाभकारी साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि गलत खानपान और देर से भोजन करने की आदत के कारण पेट में गैस बनना आम समस्या है, जिससे असहजता और दर्द भी हो सकता है.

वे बताते हैं कि अरंडी के तेल को प्राकृतिक लैक्सेटिव माना गया है, जो आंतों की गतिविधि को सक्रिय कर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है. सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से सख्त मल नरम होता है और लंबे समय से बनी कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है.

उन्होंने बताया कि यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है, जिन्हें बार-बार पेट साफ न होने की शिकायत रहती है. पाचन तंत्र को भी बना देता है मजबूत आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी ने आगे बताया कि अरंडी का तेल पाचन तंत्र की अंदरूनी सफाई में भी सहायक माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसे पीने से आंतों में जमा अपशिष्ट पदार्थ और विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है. कुछ लोग इसे कभी-कभार पेट की प्राकृतिक सफाई के उद्देश्य से उपयोग करते हैं. इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण भी सुधर सकता है.

अरंडी का तेल पाचन अग्नि को संतुलित करता है, जिससे बार-बार होने वाली अपच की समस्या में भी राहत मिलती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसका उपयोग नियमित आदत के रूप में नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर ही किया जाए.

अरंडी का तेल आंतों की गतिशीलता को बढ़ाकर गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट में जमे दबाव को कम करता है. कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट दर्द और ऐंठन में भी राहत महसूस होती है.

उन्होंने कहा कि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. बेहतर होगा पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पेट की समस्याओं में कारगर है अरंडी का तेल, बस एक चम्मच और कब्ज से मिलेगा राहत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *