हर उम्र के लिए फायदेमंद! आपकी डेली डाइट के लिए है परफेक्ट, जानिए क्यों खानी चाहिए ग्राउंड चेरी?

Last Updated:

Ground Cherry Health Benefits Explained: ग्राउंड चेरी एक छोटा लेकिन अत्यधिक पौष्टिक फल है. यह विटामिन C, A और K का प्रमुख स्रोत है और इम्युनिटी, आंखों, हड्डियों और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है. इसे रसभरी या केप गूज़बेरी के नाम से भी जाना जाता है.

ग्राउंड चेरी एक छोटा-सा लेकिन बेहद पौष्टिक फल है. इसे कई जगह रसभरी, केप गूज़बेरी या जंगली चेरी भी कहा जाता है. यह फल पतली कागज़ जैसी भूसी (कवर) में ढका रहता है और स्वाद में हल्का मीठा-खट्टा होता है. आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही इसे सेहत के लिए लाभकारी मानते हैं.

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

ग्राउंड चेरी पोषण का ख़ज़ाना है. इसमें मुख्य रूप से पाए जाते हैं, विटामिन सी जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है. विटामिन ए और कैरोटिनॉयड्स जो आँखों और त्वचा के लिए लाभकारी हैं. फ़ाइबर जो पाचन तंत्र को मज़बूत करता है. पोटैशियम जो हृदय और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा है, और एंटीऑक्सीडेंट्स जो शरीर को फ़्री-रेडिकल्स से बचाते हैं.

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ अंजू चौधरी के अनुसार ग्राउंड चेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ग्राउंड चेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. इससे समय से पहले बुढ़ापा, हृदय रोग और कई गंभीर बीमारियों का ख़तरा कम हो सकता है. इसी के साथ यह पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमंद होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में फ़ाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है, गैस और अपच की समस्या कम करता है तथा पेट को साफ़ रखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

ग्राउंड चेरी का सेवन पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है. ग्राउंड चेरी में एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं. यह गुण विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों की थकान में फ़ायदेमंद माने जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन C और A त्वचा को प्राकृतिक चमक देने, झुर्रियाँ कम करने और आँखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं.

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ग्राउंड चेरी में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो नींद के चक्र को संतुलित करने में सहायक माने जाते हैं, जिससे गहरी और सुकून भरी नींद आती है. विटामिन सी की अच्छी मात्रा शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत करती है, जिससे सर्दी-खाँसी और संक्रमण से लड़ने की ताक़त बढ़ती है. लोक चिकित्सा में इसे हल्का मूत्रवर्धक माना जाता है, जो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने और किडनी-लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक हो सकता है.

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

ग्रामीण सीमा देवी ने बताया कि ग्राउंड चेरी का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है. इसका सबसे ज़्यादा उपयोग ताज़ा फल के रूप में किया जाता है. इसकी चटनी और सालसा भी बनाकर खाने में उपयोग कर सकते हैं, बिल्कुल टमाटर की तरह. इसका जैम और जेली बनाकर सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें प्राकृतिक पेक्टिन होने के कारण यह ज़्यादा समय तक स्टोर किया जा सकता है. इसका उपयोग बेकिंग में मफ़िन, केक और कुकीज़ बनाने में किया जाता है. और इसे सुखाकर किशमिश जैसे खाने में भी उपयोग कर सकते हैं.

ग्राउंड चेरी: छोटा फल, बड़ा फायदा

ग्राउंड चेरी भले ही आकार में छोटी हो, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ बहुत बड़े हैं. यह फल पाचन सुधारने से लेकर हृदय, त्वचा, आँखों और इम्यून सिस्टम तक के लिए लाभकारी है. यदि सही मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाए, तो ग्राउंड चेरी रोज़मर्रा की डाइट में एक बेहतरीन और प्राकृतिक सुपरफूड बन सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इम्युनिटी बढ़ाने वाला सुपरफ्रूट: क्यों खानी चाहिए ग्राउंड चेरी?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *