रेपो रेट फैसले के पहले शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 155 अंक फिसला, निफ्टी भी लाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार, 6 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 64.61 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,249.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 37.00 अंक या 0.14 फीसदी फिसलकर 25,605.80 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 133 अंक की गिरावट के साथ 83,180 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 13 अंक फिसलकर 25,629 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड

बीएसई के टॉप लूजर

एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएलटेक

गुरुवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार, 5 फरवरी वाले कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,313.93 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, टाटा स्टील, एसबीआईएन, अडानी पोर्ट और टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी और टाइटन रहे थे.

निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. गुरुवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:  गिरते बाजार में भी बैक टू बैक लग रहा अपर सर्किट, इस स्मॉल कैप स्टॉक ने करा दी पैसों की बारिश

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *