शहडोल में नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र हैंडओवर से पहले जर्जर: ग्रामीण बोले- बिल्डिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी; जिला प्रशासन से जांच कराने की मांग – Shahdol News

शहडोल के केशवाही क्षेत्र के बचरवार में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत हैंडओवर से पहले ही जर्जर होने लगी है। कुछ महीने पहले बनी इस बिल्डिंग में दरारें, उखड़ता प्लास्टर और क्षतिग्रस्त संरचनाएं सामने आई हैं, जिस पर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्

.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, भवन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसे हैंडओवर नहीं लिया है। हैंडओवर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दीवारों और खंभों में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नए भवन की यह स्थिति है तो भविष्य में इसकी उपयोगिता और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

ग्रामीण बोले-पूरी बिल्डिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई

गांव के युवाओं ने उप स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों से झड़ते प्लास्टर, टूटे किनारे और निर्माण में इस्तेमाल घटिया सामग्री को वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कई जगहों पर प्लास्टर हाथ लगाते ही झड़ रहा है और फर्श भी उखड़ने लगा है। इससे विभाग की निगरानी व्यवस्था और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

ग्रामवासियों में इस निर्माण को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी रमेश ने आरोप लगाया कि यह पूरी बिल्डिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में दीवारों की ऐसी हालत होना निर्माण में भारी गड़बड़ी का प्रमाण है। अन्य ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से भवन की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही, घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जल्द ही एक जांच टीम मौके पर भेजी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलन करने को तैयार हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *