Last Updated:
Indore News: सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर में केलोद हाला में नया फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और रिवर ब्रिज बन रहे हैं, जिससे ट्रैफिक और बस्ती की समस्या हल होगी. काम शुरू हो चुका है. जानें पूरी योजना और खर्च…
Indore News: सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर में तैयारियां जोरों पर हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक को सही से मैनेज किया जा सके. इंदौर के कैलोद हाला में बनने वाला नया फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज इसी कड़ी का एक बड़ा हिस्सा है, जो लंबे समय से टल रहा था. अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है और धरातल पर काम भी शुरू हो चुका है.
MR-12 से सीधे जुड़ा केलौद हाला में बनने वाला फ्लाईओवर सिंहस्थ के मास्टर प्लान का हिस्सा है. यह मार्ग सीधे उज्जैन रोड और शहर के अन्य हिस्सों को जोड़ता है. वर्तमान में यहां रेलवे लाइन और कान्ह नदी के चलते ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है. सिंहस्थ के दौरान जब देशभर से लोग आएंगे, तब इस रास्ते पर जाम की स्थिति न बने, इसलिए यहां एक रिवर ब्रिज, ROB और फ्लाईओवर की मंजूरी दी गई है.
यहां आरओबी भी बनेगा
IDA ने इसे लेकर सारी तैयारियां भी कर ली हैं. काम भी शुरू हो चुका है. MR 12 पर बनने वाले रिवर ब्रिज का रास्ता बदलना था, जिसके लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है. ₹35 करोड़ में बनने वाले इस ब्रिज का काम शुरू हो गया है. वही एमआर 11 पर भी 3.5 और 9 किलोमीटर सड़क बननी है. इसके बनने से भारी वाहनों को शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा और वह बाहर से ही बाईपास पर निकल जाएंगे. फ्लाईओवर आईडीए बनाएगा, जबकि आरोबी का निर्माण पीडब्ल्यूडी कर रहा है. सभी को सिंहस्थ से पहले ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
बस्ती का भी निकला समाधान
सबसे बड़ी चुनौती थी केलोद हाला में खाद नदी पर बसी बस्ती, जिसमें कई लोग रहते हैं. लेकिन, अब इसका भी समाधान निकल चुका है. यहां रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास-2 के तहत बनने वाले फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा, जिसका काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा. ब्रिज बनाने से न केवल सिंहस्थ के लिए ट्रैफिक व्यवस्था से सुचारू होगी, बल्कि बाणगंगा और लक्ष्मी नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को एक और रास्ता मिल जाएगा. कैलोद हाला पर बनने वाला ब्रिज इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये बाईपास और सुपर कॉरिडोर के बीच एक थर्ड बाईपास का काम करेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.