करवा चौथ से पहले भोपाल में महिलाओं का उल्लास: दो ग्रुपों ने मनाया प्री-सेलिब्रेशन; संगीत, नृत्य और खुशियों का संगम – Bhopal News

करवा चौथ पर्व से पहले राजधानी में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला। शहर की महिलाओं ने अलग-अलग ग्रुप्स के जरिए प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन कर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। शहर के फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप और ग्लैमर ग्रुप की सखी-सहेलियों ने निजी होटलो

.

फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप और ग्लैमर ग्रुप ने किया सेलिब्रेट।

फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की आयोजक भावना गुप्ता और जिज्ञासा ने बताया कि वे कई सालों से प्री-करवा चौथ पार्टी का आयोजन कर रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना और त्योहारी खुशियों को पहले से महसूस करना है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में गेम्स, फैशन शो, लाइव सिंगिंग और डीजे नाइट का आयोजन हुआ।

वहीं, ग्लैमर ग्रुप की एडमिन निशिता सिंह ने बताया कि उनकी ग्रुप की सभी सखियों ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक क्रियाओं के अनुरूप करवा चौथ की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में अमिता श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, प्रतिभा यादव, रेनू यादव, वंशिका तनेजा, मीना राजपूत, इशू जैन, नीलम वसनिक, अर्चना श्रीवास्तव और माधुरी पांडे मौजूद रहीं। सभी ने डांस किया, गेम खेले और एक-दूसरे के साथ उत्सव के पल साझा किए।

फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की महिलाओं ने भी किया सेलिब्रेट।

फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की महिलाओं ने भी किया सेलिब्रेट।

भोपाल की अमायरा ने मनाया प्री करवाचौथ।

भोपाल की अमायरा ने मनाया प्री करवाचौथ।

महिलाओं ने सेल्फी लेकर किया सेलिब्रेट।

महिलाओं ने सेल्फी लेकर किया सेलिब्रेट।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *