होली के पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ने लगाई 5000 रुपये की छलांग; जानें आज आपके शह

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार, 27 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा आज 0.12 प्रतिशत या 196 रुपये की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है.

वहीं 5 मार्च 2026 का सिल्वर फ्यूचर वायदा भी 1.90 फीसदी उछल गया है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या हैं? 

सोने का भाव

एमसीएक्स पर सुबह करीब 10 बजे गोल्ड वायदा 1,59,905 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर कारोबार कर रहा था. सोने ने दिन की शुरुआत 1,60,050 रुपये पर की थी. आखिरी कारोबारी दिन की तुलना में सोना का भाव 196 रुपये की तेजी दर्ज कर रहा है. कारोबारी दिन का हाई लेवल 1,60,234 रुपये था. 

चांदी के ताजा रेट

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.90 फीसदी या 4,931 रुपये की तेजी के साथ 2,64,600 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,500 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,68,009 रुपये था.

दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,850 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,950 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,820 रुपए
22 कैरेट – 1,48,340 रुपए
18 कैरेट – 1,21,400 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,010 रुपए
22 कैरेट – 1,47,590 रुपए
18 कैरेट – 1,20,760 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,550 रुपए
22 कैरेट – 1,49,000 रुपए
18 कैरेट – 1,27,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,570 रुपए
22 कैरेट – 1,48,100 रुपए
18 कैरेट – 1,21,180 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,240 रुपए
18 कैरेट – 1,21,300 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,250 रुपए
18 कैरेट – 1,21,330 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,620 रुपए
22 कैरेट – 1,48,150 रुपए
18 कैरेट – 1,21,230 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,570 रुपए
22 कैरेट – 1,48,100 रुपए
18 कैरेट – 1,21,180 रुपए

यह भी पढ़ें: Stock Market 27 February: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले; 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स 

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *