जेल जाने से पहले डॉ. पति बोला- हत्या नहीं की: ‘उसे हार्ट अटैक आया था, गाड़ी अनियंत्रित हुई’; पुलिस का दावा- पूछताछ में कबूला जुर्म – Sagar News


सागर में 21 मार्च को कार में जलकर हुई डॉ. नीलेश कुर्मी की पत्नी सीमा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो साथियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। जेल जाने से पहले मीडिया के सामने आरोपी डॉक्टर ने हत्या से इनकार करते हुए पत्नी को हार्ट अटैक आने का दावा किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब वारदात से पहले घर के सीसीटीवी कैमरे और लाइट बंद किए जाने के कारणों और डॉक्टर की कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। ‘मैंने हत्या नहीं की, पत्नी को हार्ट अटैक आया था’ आरोपी डॉ. पति नीलेश कुर्मी से मीडिया ने बात करने की कोशिश की। तभी आरोपी डॉक्टर मुंह छिपाते हुए बोला कि मैंने पत्नी की हत्या नहीं की है। उनको हार्ट अटैक आया है। कार में जलाने की बात पर बोला कि ऐसा कुछ नहीं है। दो साथियों को भी हमने नहीं फंसाया। आरोपी डॉक्टर ने आगे कहा कि, “इनको अटैक की शिकायत थी। अचानक से पसीना आया। हम जानते थे कि हार्ट अटैक कैसे आता है। इस चक्कर में, हो सकता है इनकी जान बच जाए तो हम लोग गढ़ाकोटा से लेकर आए।” “बहुत स्पीड में लेकर आए। इसी दौरान रास्ते में गिरवर के पास इनकी सांसें थोड़ी-थोड़ी कम होने लगी तो पंपिंग किया। पल्स रेट डाउन हो गई थी। इसी दौरान अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।” वारदात से पहले घर की लाइट और कैमरे किए थे बंद पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर ने वारदात करने से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। इसके अलावा घर में लाइट भी बंद की गई थी। मामले में सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त किया गया है। डीवीआर से यदि फुटेज डिलीट किए गए हैं तो उसको रिकवर कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही वारदात के दिन घर में लाइट बंद होने के कारणों की भी जांच की जा रही है। डॉक्टर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नीलेश कुर्मी का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस वारदात में अन्य किसी की संलिप्तता की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस को संदेह है कि डॉक्टर जब्त मोबाइल नंबर के अलावा अन्य मोबाइल नंबरों का भी उपयोग करता था। फिलहाल उन नंबरों की तलाश की जा रही है। सीमा का सिर गोद में रखकर कार में बैठा था शिवम वारदात के दौरान आरोपी डॉक्टर नीलेश कुर्मी कार चला रहा था। उसके बाजू वाली सीट पर आरोपी रामकृष्ण बैठा था। वहीं कार में पीछे की सीट पर ड्राइवर साइड मृतका सीमा कुर्मी लेटी थी और बाजू में बैठा शिवम (शुभम) गोद में सीमा का सिर रखे हुए था। वारदात के बाद जिस साइड पर मृतका सीमा बैठी थी, उसी तरफ का दरवाजा लॉक मिला था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में महिला को जलाने के मामले में आरोपी डॉ. पति नीलेश पिता भागवत कुर्मी (निवासी ग्राम सिमरिया गढ़ाकोटा), रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली) और शुभम पिता गोपाल कुर्मी (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगपुर कला हाल निवास बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा) को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि, “पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।” वारदात के अन्य बिंदुओं पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 21 मार्च को चनाटोरिया के पास जली थी कार बता दें कि 21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई थी। आगजनी में कार में सवार महिला की जलने से मौत हो गई थी, जबकि उसका पति और अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए थे। घटनाक्रम में उन्हें खरोंच भी नहीं आई थी। घटना के समय कार में मृतका सीमा कुर्मी, उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण और शुभम सवार थे। शुरुआती जांच में कार में आग की घटना संदेहास्पद लगी, जिसके बाद पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या को हादसे में बदलने लगाई थी कार में आग
21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई। आगजनी में कार में सवार एक महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति और अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। घटनाक्रम में उन्हें खरोंच भी नहीं आई। घटना के समय कार में मृतका सीमा कुर्मी, उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण और शुभम सवार थे। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कार में आग की घटना संदेहास्पद लगी। संदेह पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो कई सुराग हाथ लगे। जिसमें मामला कार में जानबूझकर आग लगाने का प्रतीत हुआ। जिसको लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *