गर्मी में ORS पीने से पहले जान लें सही मात्रा, गलत इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

Last Updated:

गर्मी का मौसम चल रहा है और देखा जाता है लोग गर्मी के मौसम में ORS का प्रयोग अधिक करते हैं। यदि आप भी घर ORS रखे हैं और उसका प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले सही मात्रा जान ले।  नहीं गलत मात्रा में ORS का प्रयोग करना आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है तो आईए जानते हैं क्या है सही इसकी मात्रा।

गर्मी का मौसम चल रहा है और देखा जाता है कि लोग इस मौसम में ORS का प्रयोग अधिक करते हैं. यदि आप भी घर में ORS रखे हैं और उसका प्रयोग करना चाहते हैं, तो पहले इसकी सही मात्रा जान लें. गलत मात्रा में ORS का प्रयोग करना आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है, तो आइए जानते हैं इसकी सही मात्रा क्या है.

ORS सही तरीके से बनाना और पिलाना बेहद अहम है

लोकल 18 से बात करते हुए केशरी राज हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि ORS का सही मात्रा में प्रयोग न करना काफी घातक साबित हो सकता है. अक्सर डिहाइड्रेशन में लोग ORS का प्रयोग करते हैं, क्योंकि जब बच्चे को बार-बार पतला या पानी जैसा शौच होने लगे, तो उसे डायरिया कहा जाता है. यह स्थिति बच्चों में तेजी से कमजोरी और पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) पैदा कर सकती है, इसलिए समय पर सही इलाज बहुत जरूरी है. डायरिया के इलाज में सबसे जरूरी चीज ORS घोल है, लेकिन इसे सही तरीके से बनाना और पिलाना बेहद अहम है.

ORS घोल 24 घंटे के अंदर ही करें उपयोग

डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि ORS के पैकेट आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं एक छोटा (4.30 ग्राम) और एक बड़ा (22 ग्राम). छोटे 4.30 ग्राम वाले पैकेट को 200 मिलीलीटर पानी में एक ही बार में पूरी तरह घोलना चाहिए, जबकि 22 ग्राम वाले बड़े पैकेट को 1 लीटर पानी में एक साथ घोलना जरूरी है. इसके बाद बच्चे को यह घोल थोड़ा-थोड़ा करके पिलाना चाहिए, ताकि शरीर में पानी और जरूरी लवण की कमी पूरी हो सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तैयार किया गया ORS घोल 24 घंटे के अंदर ही उपयोग कर लेना चाहिए. अगर 24 घंटे के बाद भी घोल बच जाता है, तो उसे फेंक देना चाहिए, क्योंकि वह खराब हो सकता है.

शुगर की बीमारी में न करें ORS का प्रयोग

डॉ. सुमंत गुप्ता ने अभिभावकों को खास चेतावनी देते हुए कहा कि कई लोग ORS के पैकेट को बार-बार अलग-अलग पानी में घोलते हैं या सही मात्रा का ध्यान नहीं रखते. ऐसा करना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि घोल की सही मात्रा बिगड़ने से डायरिया और बढ़ सकता है. डायरिया के दौरान लापरवाही न करें, सही तरीके से ORS दें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. साथ ही, जिन लोगों को शुगर या ब्लड प्रेशर की बीमारी है, वे ORS का प्रयोग न करें. शुगर में ORS का प्रयोग करना नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ORS का उपयोग करते समय विशेष ध्यान दें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *