Beetroot Kanji recipe: गर्मी में बनाकर पिएं बीटरूट कांजी, सुपर कूल ड्रिंक, सेहत रखे फिट

Last Updated:

Beetroot Kanji Recipe: कांजी एक भारत का मूल प्रोबायोटिक पेय है. यह कांजी गाजर, काली गाजर या चुकंदर, सरसों के बीज, मसाले और हींग से बना एक फर्मेंटेड पेय है. यह उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है. विशेष रूप से होली के आसपास बनाया जाता है. पोषण की दृष्टि से, कांजी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और पाचन के लिए भी अच्छी है.

Zoom

बीटरूट कांजी रेसिपी.

Beetroot Kanji Recipe: मार्च का महीना शुरू हुई नहीं कि टेम्परेचर 30-35 डिग्री रहने लगा है. अभी से ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं तो फिर मई और जून में क्या हाल होगा. गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलता है, इसके लिए आप पानी पीते हैं. कोल्ड ड्रिकं पीते हैं. छाछ, जूस,गन्ने का रस, शिकंजी, कांजी आदि लोग खूब पीना पसंद करते हैं, ताकि खुद को कूल और हाइड्रेटेड रख सकें. आप मार्केट का शिकंजी, कांजी आदि नहीं चाहते हैं पीना, तो घर पर चुकंदर का बना कांजी पी सकते हैं. कांजी एक बेहद ही हेल्दी समर ड्रिंक है, जिसकी रेसिपी बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए. चलिए जानते हैं बीटरूट कांजी कैसे बनाते हैं और सामग्री क्या चाहिए होगी.

शेफ पकंज कहती हैं कि कांजी एक भारत का मूल प्रोबायोटिक पेय है. यह कांजी गाजर, काली गाजर या चुकंदर, सरसों के बीज, मसाले और हींग से बना एक फर्मेंटेड पेय है. यह उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है. विशेष रूप से होली के आसपास बनाया जाता है. पोषण की दृष्टि से, कांजी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और पाचन के लिए भी अच्छी है. इसे तैयार करने में 3-4 दिन लगते हैं और ठंडा पीने में सबसे अच्छा लगता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

चुकंदर कांजी
तैयारी का समय: 20 मिनट
किण्वन का समय: 3-4 दिन

बीटरूट कांजी बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच राई
1 बड़ा चम्मच काली सरसों के बीज

2-3 बड़ी गाजर (छिलके सहित)
2 बड़े चुकंदर (छिलके सहित)
2 लीटर पानी
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हींग

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *