Bedroom Plants: बेडरूम में बेपनाह सुकून देंगे ये 5 पौधे, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी, सपने भी आएंगे अच्छे

Last Updated:

Bedroom Vastu Tips: अगर आप अपने घर के बेडरूम में पौधे लगाना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे खुशबूदार पौधे बताने जा रहे हैं‌ जिनकी खुशबू से बेडरूम तो महकता ही है. साथ ही ये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं. इन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है. 

बेडरूम हमारे घर का सबसे अहम कमरा होता है, जो हमारी दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है. यही वह कमरा है, जहां व्यक्ति अधिकतर समय बिताता है.

Lifestyle

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में कई वास्तु दोष होते हैं, जिन्हें कुछ पौधे दूर कर सकते हैं. आइए जानें इन पौधों के बारे में. इनके लिए सही दिशा क्या होती है, ये भी जानेंगे.

Tips and Tricks

क्रासुला प्लांट, जिसे “जेड प्लांट” या “मनी ट्री” भी कहा जाता है. इसे वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसकी मोटी, गोल पत्तियां सिक्कों की तरह दिखती हैं, जो इसे आर्थिक लाभ से जोड़ती हैं. इसे घर के बेडरूम में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन की वृद्धि होती है.

Lifestyle

क्रासुला प्लांट कम देखभाल की आवश्यकता वाला पौधा है, जो सूखे को सहन कर सकता है और लंबे समय तक हरा-भरा रहता है. इसे उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, इसलिए इसे बेडरूम में लगाया जा सकता है.

Bedroom Plants

दोना या दवना पौधा जो अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसकी खुशबू ब्रांडेड परफ्यूम को भी मात देती है. ये पौधा वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाता है. इसके पत्तों की भीनी-भीनी खुशबू से हवा शुद्ध रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके अलावा, ये पौधा रात में ऑक्सीजन भी छोड़ता है.

Bedroom Plants

यह एक रसीला पौधा है जो तेज, बगैर धूप में भी उगता है, जिससे यह धूप वाले बेडरूम की खिड़की के लिए एकदम उपयुक्त है. ये पौधा न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है.

Bedroom Plants

लिली पौधे को शांति और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस पौधे को घर के बेडरूम में रखा जाए तो यह बुरे सपने को दूर कर अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इसे बेडरूम में रखने से पॉजिटिविटी आती है.

Bedroom Plants

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है. यह अच्छे स्वास्थ्य का सूचक भी माना गया है. इस पौधे को अपने बेड के साइड में रखना चाहिए. इससे व्यक्ति को ताजी हवा भी मिलती है और आर्थिक लाभ भी होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बेडरूम में बेपनाह सुकून देंगे ये 5 पौधे, पॉजिटिव एनर्जी संग सपने आएंगे अच्छे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *