‘ब्यूटी विद ब्रेन’ अनन्या बिड़ला को जानते हैं आप? स्टाइल में भी हैं जबरदस्त

होमफोटोलाइफ़फैशन

‘ब्यूटी विद ब्रेन’ अनन्या बिड़ला को जानते हैं आप? स्टाइल में भी हैं जबरदस्त

Last Updated:

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला इन दिनों चर्चा में हैं. कारण है आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कोरोड़ों की डील. आरसीबी कर्नाटक स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती है. 16000 करोड़ से भी अधिक डील में बिकने के बाद अनन्या सुर्खियों में छाई हुई हैं. आरसीबी के नये चेयरमैन आर्यमैन बिड़ला हैं. अनन्या सिर्फ कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ही नहीं, बल्कि एक सफल यंग उद्यमी, सिंगर, समाज सेवी, मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं. मात्र 17 साल की उम्र से ही उन्होंने अपना पैर बिजनेस की क्षेत्र में रख दिया था. आज उनकी एक अपनी इंडिपेंडेंट पहचान है. अनन्या के काम के साथ उनका स्टाइल भी बोलता है. ब्यूटी विद ब्रेन लाइन उन पर फिट बैठता है. जानिएं अनन्या की सफलता, उनके काम, फैशन, स्टाइल आदि के बारे में सबकुछ…

पिछले दिनों जब अनन्या गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के एक शुभारंभ प्रोग्राम में प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर पहुंचीं थी, तब वह इस टीम के कैप्टन शुभमन गिल के साथ बैठी नजर आई थीं. उसके बाद से ही वे चर्चा में छा गई थीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई फोटो, मीम वायरल होने लगे और लोगों ने उन्हें गुजरात टाइंटस की मालकिन कहने लगे. बाद में अनन्या ने सभी मीम्स पर रिप्लाई देते हुए हर बात को क्लियर कर दिया था.PC: Instagram/ananya birla

31 साल की अनन्या का जन्म मुंबई में 1994 में हुआ था. अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से शुरुआती पढ़ाई की, फिर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड से मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की और डिग्री प्राप्त की. उन्हें छोटी सी उम्र से ही बिजनेस में दिलचस्पी थी. वे जितनी क्रिएटिव, होशियार अपने काम हैं, उतनी ही स्टाइलिश और खूबसूरत भी नजर आती हैं.PC: Instagram/ananya birla

अपने बिजनेस के साथ ही वे बिड़ला ग्रुप ऑफ बिजनेस में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं. आदित्य बिड़ला फैशन, रिटेल कंपनियों के बोर्ड मेंबर में भी शामिल हैं. इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्हें बिजनेस पर अच्छी पकड़ और समझ है. PC: Instagram/ananya birla

Add News18 as
Preferred Source on Google

<br />जब अनन्या सिर्फ 17 वर्ष की थीं, तभी उन्होंने इंडिपेंडेंट माइक्रोफिन (independent microfin) की शुरुआत की थी. ये कंपनी गांवों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर और सशक्त बनाने के लिए छोटे लेन देती है, ताकि वे अपना खुद का काम, बिजनेस शुरू कर सकें. आज अनन्या की इस कंपनी का नाम पूरे देश में है.

सिर्फ बिजनेस में ही नहीं, बल्कि अनन्या ने अपना नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बनाया है. उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाई है. इनके गाने देश के साथ विदेशों में भी सुने जाते हैं. सर्कल्स सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद भी किया. हालांकि, वे अब म्यूजिक की बजाय बिजनेस, इन्वेस्टमेंट पर ही अधिक फोकस करती हैं.

अनन्या के फैशन सेंस की बात करें तो उसका जवाब नहीं. वे एक बिजनेस वूमन के अटायर में परफेक्ट दिखती हैं. ट्राउजर, कोट, शर्ट, पैंट, जींस, शर्ट कोई भी वेस्टर्न ड्रेस और फॉर्मल वियर हो, उनका लुक कमाल का लगता है. इस ब्लैक पैंट, कोट और खुले बालों में अनन्या का लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है. आप भी इसे रीक्रिएट कर सकती हैं. PC: Instagram/ananya birla

खबरों के अनुसार, अनन्या का नेटवर्थ लगभग एक हजार करोड़ रुपये से 1770 करोड़ के बीच बताई गई है. मुंबई में वे एक बेहद ही शानदार, आलीशान घर में रहती हैं. इस घर की कीमत भी लगभग 425 करोड़ रुपये बताई जाती है. साथ ही कई शानदार और लग्जरी कारें भी उनके पास हैं. इतनी सफलता उन्होंने अपनी मेहनत और दम पर हासिल की है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *