Last Updated:
Beauty Tips : सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है, लेकिन नारियल तेल और नींबू का देसी मिश्रण इसमें बेहद कारगर साबित हो सकता है. सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने पर यह स्कैल्प की ड्रायनेस कम करता है, खुजली से राहत देता है और रूसी को धीरे-धीरे जड़ से खत्म करने में मदद करता है..
सुल्तानपुर : सर्दी का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में सबसे आम और परेशान करने वाली समस्या रूसी (डैंड्रफ) की होती है. सिर में खुजली, सफेद परत का झड़ना और बालों का बेजान दिखना न सिर्फ लुक खराब करता है, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है. ऐसे में लोग महंगे शैंपू और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनके बजाय पारंपरिक और घरेलू तरीकों से भी रूसी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. आज हम इसी विषय पर विस्तार से बात करेंगे और जानेंगे कि बिना शैंपू और आधुनिक केमिकल तरीकों के रूसी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.
मेकअप आर्टिस्ट सुरभि शर्मा बताती हैं कि सर्दियों में रूसी की समस्या बढ़ने के कई कारण होते हैं. सिर की सही सफाई न होना, बालों की नियमित देखभाल में लापरवाही, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और अत्यधिक गर्म पानी से सिर धोना रूसी को बढ़ावा देता है. ठंड के मौसम में स्कैल्प ड्राई हो जाता है, जिससे सफेद रंग की रूसी जमने लगती है. सिर खुजलाने या बाल झाड़ने पर यह स्कैल्प से झड़कर कपड़ों पर गिरती है, जिससे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है.
यह है घरेलू और पारंपरिक निदान
वैसे तो डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के तेल और ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार नारियल का तेल सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प है. नारियल के तेल में अगर नींबू का रस या एलोवेरा जेल मिलाकर स्कैल्प में हल्की मसाज की जाए, तो यह रूसी को जड़ से कमजोर करता है. नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है, जबकि नींबू और एलोवेरा फंगल इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते हैं.
नींबू का रस है बेहद फायदेमंद
विटामिन-सी से भरपूर नींबू का रस डैंड्रफ हटाने में काफी प्रभावी माना जाता है. इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से रूसी धीरे-धीरे कम होने लगती है. लगाने का तरीका यह है कि नींबू का ताजा रस कटोरी में निकालें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं. अगर सीधे नींबू लगाने से जलन महसूस होती है, तो इसे किसी तेल जैसे नारियल या सरसों के तेल में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा लेमन एसेंशियल ऑयल भी रूसी कम करने में सहायक होता है.
एलोवेरा जेल भी है कारगर
एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक देता है और ड्रायनेस को दूर करता है. नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाने से खुजली कम होती है और रूसी नियंत्रित रहती है. इसे सीधे पौधे से निकालकर या शुद्ध जेल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
About the Author
मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें