Last Updated:
Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल एक आम समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है, खासकर ठंड के मौसम में. आंखों के नीचे की त्वचा काला देखने को मिलता है, जो आपकी चेहरे की सुंदरता को कम कर देता है. इस समस्या से आज काफी सारे लोग परेशान होते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं डार्क सर्कल के घरेलू उपचार के बारे में.
नारियल तेल और एलोवेरा का नुस्खा डार्क सर्कल को कम करने में बहुत ही प्रभावी है. नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जबकि एलोवेरा में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों के नीचे की सूजन को कम करते हैं.

डार्क सर्कल के घरेलू उपचार: नारियल तेल और एलोवेरा का जादू। सामग्री: 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच वैसलीन, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल

विधि: ताजा एलोवेरा को काटकर चाकू के सहारे उसका सारा रस एक डब्बा में स्टोर करें. फिर उसमें थोड़ी सी नारियल तेल डालकर थोड़ी सी हल्दी पाउडर एक चम्मच वैसलीन डालकर उसको अच्छे से मिला ले.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रात में सोने से पहले एक बार जरूर अपने आंखों के नीचे लगाएं. सुबह होते ही उसे ठंड पानी से फेस को धो ले. फर्क आपको दो दिन में दिखने लगेगा.अच्छी नींद लें, तनाव कम करें, एलर्जी से बचें, पोषण से भरपूर आहार लें, आंखों की मसाज करें

इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें. डार्क सर्कल को अलविदा कहें. इस नुस्खे को अपनाकर आप डार्क सर्कल जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं. आपकी भी चेहरा सुंदर और आकर्षक दिखेगा. यह घरेलू नुस्खा काफी फायदेमंद होगा आपके लिए.