Beauty Tips: नेचुरल ग्लो का सीक्रेट, जानिए आसान घरेलू फेस केयर नुस्खे, रूखापन और दाग-धब्बे भी हो जाएंगे दूर 

Last Updated:

Skin Care Tips: हर किसी की ख्वाहिश होती है नेचुरल ग्लो वाली और दमकती त्वचा की. घरेलू नुस्खे और प्राकृतिक फेस पैक से यह संभव है. एलोवेरा, हल्दी, दही, शहद और नारियल तेल जैसी सामग्री न केवल रूखापन कम करती हैं बल्कि दाग-धब्बों को भी धीरे-धीरे मिटाती हैं. नियमित फेस मसाज और इन उपायों का इस्तेमाल त्वचा की नमी बनाए रखता है, सेल्स को रीजनरेट करता है और चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है. ये आसान घरेलू नुस्खे सुरक्षित हैं और कोई साइड इफेक्ट नहीं देते.

Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा साफ, चमकदार और फ्रेश नजर आए. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान की वजह से त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. कई बार चेहरे पर रूखापन, दाग-धब्बे और पिंपल्स भी होने लगते हैं. जिससे चेहरा बेजान सा दिखने लगता है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बजाय कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाना ज्यादा अच्छा होता है. ये घरेलू नुस्खे नेचुरल तरीके से पोषण देती हैं और चेहरे पर एक खूबसूरत ग्लो लाती हैं. तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही सरल और असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आपका चेहरा साफ, सॉफ्ट और चमकदार बन सकता है.

1. चंदन: ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि चंदन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. चंदन लगाने से चेहरे पर ठंडक मिलती है और त्वचा तरोताजा महसूस करती है. चंदन पाउडर चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है और स्किन को साफ बनाता है. इसका नियमित इस्तेमाल चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. सबसे पहले चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें.

2. गुलाब जल: उसके अलावा गुलाब जल भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है. यह त्वचा के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह चेहरे को फ्रेश रखता है और स्किन को हाइड्रेट करता है. गुलाब जल लगाने से चेहरे की थकान दूर होती है और त्वचा में एक अलग ही चमक आती है. रोज रात को सोने से पहले कॉटन से गुलाब जल चेहरे पर लगा लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. मलाई: अक्सर दूध की मलाई को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन त्वचा रूखी और बेजान लगती है तो मलाई बहुत फायदेमंद है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, मलाई त्वचा को गहराई से पोषण देती है और ड्राइनेस को कम करती है. इससे स्किन सॉफ्ट, मुलायम और ग्लोइंग बनती है.थोड़ी सी मलाई लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट बाद धो लें.

4. हल्दी: उन्होंने बताया कि इस हल्दी त्वचा को साफ रखने के लिए बहुत पुराना और असरदार घरेलू उपाय है. हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करते हैं. यह त्वचा को नेचुरली ब्राइट बनाती है और चेहरे पर निखार लाती है. हल्दी में थोड़ा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10 मिनट लगाकर धो लें.

5. नींबू और बेसन: नींबू और बेसन का इस्तेमाल पुराने समय से त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. बेसन चेहरे की डेड स्किन हटाता है और त्वचा को अंदर से साफ करता है. वहीं नींबू में विटामिन C होता है जो चेहरे को ब्राइट बनाने में मदद करता है और दाग-धब्बे हल्के करता है. सबसे पहले 1 चम्मच बेसन लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू रस की डालें. और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें.फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *