Beauty Tips: सर्दी में चेहरे की निखार हुई कम? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, वापस मिलेगा गलो

Last Updated:

Beauty Tips: सर्दी मे अक्सर चेहरे की चमक गायब हो जाती है. सर्द हवाएं के कारण चेहरे की ग्लो खो जाती है. लेकिन खानपान मे कुछ चीजें ऐसी है जिसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल का असर.

सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. सर्दी मे सबसे ज्यादा परेशानी होता है आपने त्वचा का देखभाल करना सर्द‍ियों में सबसे बड़ी परेशानी होती है. रूखी त्‍वचा की, इससे सुंदरता भी काफी प्रभावित  होती है. लेकिन इस मौसम में कुछ ऐसी बेहतरीन चीजें म‍िलती हैं जो न केवल आपकी स्‍क‍िन को हाइड्रेट करेंगी, बल्‍कि आपके चेहरे पर वो मनचाहा ग्‍लो भी ला देंगी.

सर्दी मे चटपटा खाने का मन करता है

सर्दी के दिनों मे खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है. वैसे तो सर्दी मे अक्सर चटपटा खाने का मन करता है. लेकिन सर्दियों मे वैसे ही चीजों का सेवन करना चाहिए. जो शरीर के लिए लाभदायक हो और त्वचा का ग्लो बरकरार रहे.

लेकिन कुछ खान पान ऐसा भी है जिसे डाइट मे शामिल करने से चेहरा ग्लो करता है

सर्दी के दिनों मे खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है. वैसे तो सर्दी मे अक्सर चटपटा खाने का मन करता है. लेकिन सर्दियों मे वैसे ही चीजों का सेवन करना चाहिए. जो शरीर के लिए लाभदायक हो और त्वचा का ग्लो बरकरार रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ठंड मे अवश्य घी खाना चाहिए

सर्द‍ियों में चाहे कोई साग बने, मक्‍के या बाजरा की रोटी, घी डालने से इन सारी चीजों का स्‍वाद दुगना हो जाता है. लेकिन ये घी स‍िर्फ स्‍वाद ही नहीं, बल्‍कि आपकी स्‍क‍िन के ग्‍लो के लि‍ए भी काफी उपयोगी है. घी विटामिन A, E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाता है.

आँवला ठंड मे जरूर खाना चाहिए

आंवला तो सर्दियों के मौसम में हर किसी की पसंद होता है. यह फल औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. आप इसे चटनी, मुरब्‍बा, अचार या सादे तरीके से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं तो यह आपको कई सारे लाभ पहुंचते हैं. सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि आंवला बालों के लिए भी खूब फायदेमंद होता है

ठंड मे जरूर पालक खाना चाहिए

सर्दियों में पालक स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं जो ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और स्किन को पोषण देते हैं. आप पालक का सूप पी सकते हैं, इसे ऑमलेट में डाल सकते हैं या पालक-पनीर बनाकर खा सकते हैं. इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

चिया सीड्स, बादाम, अखरोट इत्यादि जरूर ठंड मे खाना चाहिए

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, और फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के बेहतरीन स्रोत हैं. ये त्वचा की बाहरी परत को मजबूत करते हैं और उसे नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. रोज मुट्ठी भर नट्स खाने से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और चेहरा काफी ग्लो करेगा.

ठंड मे जरूर खठा चीजों का सेवन करना चाहिए

संतरा, नींबू, और कीवी जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरे होते हैं. विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन के लिए ज़रूरी है, जो त्वचा को कसा हुआ और जवान बनाए रखता है. ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में चेहरे की निखार हुई कम? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, वापस मिलेगा गलो

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *