Last Updated:
Homemade Face Pack for Glowing Skin: आजकल हर कोई चाहता है कि चेहरा साफ, चमकदार और फ्रेश नजर आए, खासकर जब कहीं शादी, पार्टी या कोई खास कार्यक्रम हो, तो महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी चेहरे के ग्लो को लेकर परेशान रहते हैं. कई लोग इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और पार्लर का सहारा लेते हैं लेकिन फिर भी मनचाहा निखार नहीं मिल पाता. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर बैठे इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं, तो आपके किचन में मौजूद चीजें ही आपके बहुत काम आ सकती हैं. (रिपोर्ट:सावन पाटिल/खंडवा)
सर्दियों में भी स्किन का ग्लो कैसे बरकरार रखें? इसके लिए आपको अपनी स्किन को जरूरत के अनुसार विटामिंस देने होंगे और किचन में मौजूद चीजों से उसका पूरा ख्याल रखना होगा. जानिए सर्दियों में होम रेमेडी से त्वचा की देखभाल कैसे करें. सबसे खास बात है कि इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने के लिए आपको चेहरे पर कोई भी केमिकल प्रोडक्ट नहीं लगाना होगा. आपके किचन में मौजूद चीजों से ही अपनी स्किन को परफेक्ट ग्लो दे सकते हैं.
घर की प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते और इनका असर भी जल्दी दिखाई देता है. अगर चेहरे पर सही तरीके से 20 से 25 मिनट तक घरेलू फेस पैक लगाए जाएं, तो बेजान त्वचा में भी नई जान आ जाती है और चेहरा चांदी की तरह चमकने लगता है. आइए जानते हैं ऐसे ही चार घरेलू फेस पैक, जो तुरंत असर दिखाते हैं.
बेसन फेस पैक स्किन के पोर्स को टाइट करता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है. यह पैक चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.एक चम्मच बेसन लें, आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. उसमें एक से डेढ़ चम्मच दही डालकर पेस्ट बना लें. इस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें. चेहरा साफ और चमकदार नजर आने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पपीता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. यह त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. इसे बनाने के लिए पके हुए पपीते को अच्छे से पीस लें. उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध की मलाई मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें. कुछ ही देर में त्वचा मुलायम और फ्रेश दिखने लगती है.
केसर को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह चेहरे की रंगत निखारने और टैनिंग कम करने में मदद करता है.इसे बनाने के लिए रात में आधा कप दूध लें और उसमें 3 से 4 केसर के धागे डाल दें. सुबह इस दूध में थोड़ा गाढ़ा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें. इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा नैचुरली चमकने लगता है.
जिस तरह कॉफी पीने से नींद उड़ जाती है, उसी तरह यह फेस पैक चेहरे पर तुरंत निखार लाता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर लें. उसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं और फिर हल्के हाथ से धो लें. चेहरा तुरंत फ्रेश और ब्राइट नजर आता है.
ये सभी फेस पैक पूरी तरह नैचुरल हैं और ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करते हैं. अगर आप कहीं बाहर जाने वाले हैं, तो घर से निकलने के 25 मिनट पहले इनमें से कोई भी फेस पैक लगाएं, फर्क साफ नजर आएगा. बाजार के महंगे प्रोडक्ट से कुछ देर के लिए ग्लो तो आता है लेकिन वह हर किसी की स्किन को सूट नहीं करता. वहीं घरेलू नुस्खे सस्ते भी होते हैं और सुरक्षित भी. अगर आप हफ्ते में दो बार इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे पर नैचुरल चमक लंबे समय तक बनी रहती है.