Last Updated:
Home remedies for skin care: ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है. कई लोगों के चेहरे पर खुजली, फटने की समस्या और चमक की कमी साफ नजर आती है. अगर आप भी सर्दियों में रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चेहरे का नूर वापस ला सकते हैं.
मिर्जापुर : सर्दियों का मौसम जहां ठंडी हवाओं और सुहावने माहौल का एहसास कराता है, वहीं इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है. कई लोगों के चेहरे पर खुजली, फटने की समस्या और चमक की कमी साफ नजर आती है. अगर आप भी सर्दियों में रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चेहरे का नूर वापस ला सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं मॉइस्चराइजिंग की. सर्दियों में त्वचा को नमी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. नहाने के तुरंत बाद चेहरे और शरीर पर नारियल तेल या बादाम का तेल लगाएं. ये तेल त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और ड्राइनेस को दूर करते हैं. अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्की मालिश जरूर करें.

दूसरा असरदार उपाय है शहद. शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है. सप्ताह में दो से तीन बार चेहरे पर शहद लगाकर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. चाहें तो शहद में थोड़ा सा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं, इससे त्वचा की रंगत निखरती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में दूध और मलाई भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. कच्चे दूध में रुई भिगोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इससे त्वचा साफ होती है और रूखापन कम होता है. वहीं मलाई में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर लगाने से डेड स्किन हटती है और त्वचा में नमी बनी रहती है.

एलोवेरा जेल भी सर्दियों में त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह त्वचा को ठंडक देता है और ड्राइनेस को दूर करता है. रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. सुबह उठकर चेहरा धो लें, कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.

इसके अलावा खानपान का भी त्वचा पर गहरा असर पड़ता है. सर्दियों में पानी कम पीने से त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है. दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं. साथ ही हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन ई से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें.

ध्यान रखें कि सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से चेहरा न धोएं और हार्श साबुन के इस्तेमाल से बचें. हल्के फेसवॉश और घरेलू उपायों के साथ नियमित देखभाल करें. इससे सर्दियों में भी आपकी त्वचा मुलायम, स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी.
.